कथारा में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

– घटनास्थल पहुंचकर एसडीपीओ ने आरोपी से की पूछताछ बोकारो : सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम यूनिट स्थित रशियन कॉलोनी आवास संख्या-डब्ल्यू बी/43 में पति अरुण लहरी, पिता राजेन्द्र लहरी ने अपनी ही पत्नी कंचन देवी (30) की गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे की है. घटना […]
– घटनास्थल पहुंचकर एसडीपीओ ने आरोपी से की पूछताछ
बोकारो : सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम यूनिट स्थित रशियन कॉलोनी आवास संख्या-डब्ल्यू बी/43 में पति अरुण लहरी, पिता राजेन्द्र लहरी ने अपनी ही पत्नी कंचन देवी (30) की गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त आवास में आरोपी पति, पत्नी और एक छोटा पांच वर्षीय बेटा साथ में रहते थे.
पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर पति ने गमछा से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी. इस संबंध में मृतिका के मायके बिहार के जिला लखीसराय स्थित गांव मननपुर में घटना की सूचना दे दी गयी है. घटना की सूचना पाकर मृतिका के माता पिता कथारा आने के लिए रवाना हो चुके हैं.
इधर घटना की सूचना आरोपी के पिता राजेंद्र लहरी ने कोलकाता से कथारा बोडिया उतरी के पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो को दी, तब मुखिया द्वारा स्थानीय थाना बोकारो थर्मल पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पाकर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी परमेश्वर लियांगी, स्थानीय बोकारो थर्मल पुआनि बदर आलम खान, अवर निरीक्षक मनोज कुमार मंडल दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे.
इसके बाद घटना की सूचना बेरमो एसडीपीओ आर कुमार को दी गयी. वे भी सूचना पाकर घटना स्थल पहुंचे एवं आरोपी से पूछताछ की. जिसमें आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है और बताया है कि उसने ही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मृतिका के शव को कब्जे में ले लिया है. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




