ePaper

बोकारो : दिया गया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

Updated at : 04 Feb 2019 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो :  दिया गया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

बोकारो : सेवा भारतीय बोकारो महानगर के स्वयं सहायता समूहों (वैभवश्री) का वार्षिक समारोह सह सहभोज सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 3/सी में रविवार को हुआ. शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश चंद्रा, एसडीओ-चास, माया सिंह सिसोदिया-उत्तर पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) की वैभवश्री संयोजिका, प्रांतीय उपाध्यक्ष शिव हरि बंका व सेवा भारती बोकारो महानगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने […]

विज्ञापन

बोकारो : सेवा भारतीय बोकारो महानगर के स्वयं सहायता समूहों (वैभवश्री) का वार्षिक समारोह सह सहभोज सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 3/सी में रविवार को हुआ. शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश चंद्रा, एसडीओ-चास, माया सिंह सिसोदिया-उत्तर पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) की वैभवश्री संयोजिका, प्रांतीय उपाध्यक्ष शिव हरि बंका व सेवा भारती बोकारो महानगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया.

अतिथियों का परिचय व स्वागत पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र व बैज लगाकर किया गया. स्वागत गान सहेली महिला मंडल कश्मीर कॉलोनी सेक्टर-9 ने प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की ओर से लघु नाटिका ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का मंचन, एकल भाव नृत्य, समूह भाव नृत्य प्रस्तुत किया गया.

मुख्य अतिथि श्री चन्द्रा जी ने सेवा भारती को सहयोग करने का आश्वासन दिया. विनोद कुमार सिंह, नाबार्ड-जिला प्रमुख ने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को नाबार्ड से मिलने वाली सुविधाओं को अपने प्रयास से दिलवाने का आश्वासन दिया.

खेलकूद के विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत : मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने पूर्व में आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिताओं में विजयी सदस्यों को पुरस्कार दिया गया. उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूह व उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. संचालन राम वचन सिंह, सचिव-सेवा भारती बोकारो महानगर ने किया.
अनिल कुमार त्रिपाठी, रामाधार झा, रमन, यशपाल, साध्वी झा, गिरीश सिंह, कुमार अमित, धनंजय प्रसाद फौलाद, महेश सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola