बोकारो : लोस चुनाव की तैयारी को लेकर डीसी-एसपी ने की बैठक

बोकारो : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल व एसपी कार्तिक एस की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के प्रशासनिक तैयारियों को लेकर बैठक हुई. समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीसी ने कहा : चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी को अलर्ट मोड में रह कर कार्य करें. मतदान केंद्रों […]
बोकारो : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल व एसपी कार्तिक एस की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के प्रशासनिक तैयारियों को लेकर बैठक हुई. समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीसी ने कहा : चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी को अलर्ट मोड में रह कर कार्य करें.
मतदान केंद्रों की तैयारी सबसे महत्वपूर्ण है. सभी मतदान केंद्रों को अभी से ही दुरुस्त किया जाये, ताकि चुनाव के दौरान पोलिंग कराने वाले अधिकारी, सुरक्षाकर्मी व अन्य लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने इस संबंध में 31 जनवरी तक प्रत्येक बूथों पर पानी, बिजली, शौचालय आदि सुविधा की भौतिक जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.
बैठक में डीडीसी रवि रंजन मिश्रा, सीआरपीएफ कमांडेंट अखिलेश कुमार सिंह, चास एसडीओ सतीश चन्द्रा, बेरमो (तेनुघाट)एसडीओ प्रेम रंजन , उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री जेम्स सुरीन, मुख्यालय डीएसपी पुनम मिंज, सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन, सीसीआर डीएसपी एस रजक, ट्राफिक डीएसपी आनंद ज्योति मिंज , कार्यपालक दंडाधिकारी दिलीप टुडू सहित सभी बीडीओ,सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




