बोकारो : बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत, एक व्यक्ति घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2018 9:12 PM
फुसरो : फुसरो नप क्षेत्र के शांतिनगर में रविवार को बिजली का करंट लगने से स्थानीय निवासी निरंजन प्रसाद अग्रवाल के 18 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार की मौत हो गयी. जबकि वहीं का निवासी 50 वर्षीय महेश शर्मा घायल हो गये. घायल का इलाज केंद्रीय अस्पताल ढोरी में किया जा रहा है. ये भी पढ़ें… […]
फुसरो : फुसरो नप क्षेत्र के शांतिनगर में रविवार को बिजली का करंट लगने से स्थानीय निवासी निरंजन प्रसाद अग्रवाल के 18 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार की मौत हो गयी. जबकि वहीं का निवासी 50 वर्षीय महेश शर्मा घायल हो गये. घायल का इलाज केंद्रीय अस्पताल ढोरी में किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें… गोमिया : ‘बाल विवाह मुक्त झारखंड’ पखवाड़ा कार्यक्रम पर छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली
मिली जानकारी के अनुसार शुभम कुमार अपने घर पर पानी का पाईपलाइन सफाई का कार्य मिस्त्री महेश शर्मा से करा रहा था. इसी दरम्यान पाइप खड़ा करके सफाई करने के क्रम में संतुलन बिगड़ने से घर के बगल से गुजर रहे 220 वोल्ट के बिजली तार पर पाइप गिर गया. इससे पूरे पाइप में बिजली का प्रवाह हो गया, इस तरह घटना स्थल पर ही दोनों मुर्छित हो गये.
उन्हें स्थानीय लोगों व परिजनों ने तत्काल सीसीएल केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक रोहित शर्मा ने जांच कर शुभम को मृत घोषित कर दिया. लेकिन लोग संतुष्टि के लिए उसे बोकारो बीजीएच ले गये, जबकि घायल महेश शर्मा को केंद्रीय अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया.
ये भी पढ़ें… गोमिया : पहले आदर्शवाद की, अब लूटवाद की हो रही राजनीति : ओमीलाल आजाद
विदित हो कि मृतक युवक तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था. वह रांची में पढ़ाई करते हुए कोचिंग कर रहा था. घटना के बाद पूरे घर व कॉलोनी में मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद पहुंचे सुरेश दुबे, रविंद्र कुमार मिश्रा, वार्ड पार्षद रिया कुमारी, रमेश स्वर्णकार, समाजसेवी सिकंदर ठाकुर, अनिल गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उसकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










