बोकारो : झारखंड में बनेगी कांग्रेस की सरकार : डॉ अजय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लोकसभा की 14 में से 12 सीट पर होगा कांग्रेस का कब्जा, धनबाद व बोकारो जिला कांग्रेस की समीक्षा सह प्रशिक्षण बोकारो : झारखंड में भाजपा की हार होगी. कांग्रेस की सरकार बनेगी. लोकसभा की 14 में से 12 सीट पर कांग्रेस का कब्जा होगा. ये बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय […]
विज्ञापन
लोकसभा की 14 में से 12 सीट पर होगा कांग्रेस का कब्जा, धनबाद व बोकारो जिला कांग्रेस की समीक्षा सह प्रशिक्षण
बोकारो : झारखंड में भाजपा की हार होगी. कांग्रेस की सरकार बनेगी. लोकसभा की 14 में से 12 सीट पर कांग्रेस का कब्जा होगा. ये बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने शनिवार को बोकारो में कही.
डॉ अजय सेक्टर-01 स्थित एचएससीएल क्लब में आयोजित धनबाद व बोकारो जिला कांग्रेस की समीक्षा सह प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. डॉ अजय ने धनबाद व बोकारो के कांग्रेस पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती को लेकर कई टिप्स दिये. कहा : चुनाव के लिए पार्टी के नेता बूथ स्तर पर कार्य करे. झारखंड सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचायें.
डॉ अजय ने कहा : प्रकोष्ठ व प्रखंड के अध्यक्ष पंचायत से बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करें. जब हम पंचायत से बूथ स्तर पर मजबूत हो जायेंगे तो निश्चित रूप से कांग्रेस के सांसद व विधायक की जीत होगी.
तभी प्रदेश व देश में कांग्रेस सरकार बनेगी. प्रदेश व देश की जनता परिवर्तन की आस लगाये कांग्रेस की ओर देख रही है. डॉ प्रकाश ने कहा : वर्तमान सरकार देश की जनता को ठगने का काम कर रही है. हाल ही में पारा शिक्षक के ऊपर लाठी चलाने का काम किया. यह सरकार किसान विरोधी, मजदूर विरोधी व दलित विरोधी सरकार है. शनिवार से ही पार्टी ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया.
प्रकोष्ठ व प्रखंड अध्यक्ष हुए शामिल : कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे, जोनल को-आॅर्डिनेटर अशोक चौधरी, रवींद्र सिंह, शकील अख्तर अंसारी, सुशील मरांडी, कुमार गौरव, केदार पासवान शामिल हुए. कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों सहित धनबाद व बोकारो जिला कमेटी के पदाधिकारी व सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और सभी प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए.
प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने की. संचालन जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी ने किया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










