ePaper

ग्रामीणों ने एटीएम क्लोनिंग मशीन के साथ दो को पकड़ा था, पुलिस ने एक साइबर अपराधी को छोड़ा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Updated at : 12 Nov 2018 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एटीएम क्लोनिंग मशीन के साथ दो को पकड़ा था, पुलिस ने एक साइबर अपराधी को छोड़ा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

चंदनकियारी : बीते शुक्रवार को चंदनकियारी में ग्रामीणों ने एटीएम क्लोनिंग मशीन के साथ दो साइबर अपराधियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था. इसमें से एक को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया था. इसके विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने चंदनकियारी थाना में जम कर हंगामा किया. थाना प्रभारी शिवलाल टुडू ने कहा […]

विज्ञापन
चंदनकियारी : बीते शुक्रवार को चंदनकियारी में ग्रामीणों ने एटीएम क्लोनिंग मशीन के साथ दो साइबर अपराधियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था. इसमें से एक को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया था. इसके विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने चंदनकियारी थाना में जम कर हंगामा किया. थाना प्रभारी शिवलाल टुडू ने कहा कि अनुसंधान के बाद नवादा के जय कुमार पासवान को छोड़ा गया है.
ऐसी बात है तो फिर से जांच कर उसे एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार किया जायेगा. ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा. मामले की शिकायत डीआइजी और एसपी सहित वरीय पदाधिकारियों से की जायेगी. मौके पर स्वपन भगत, यूथ फोर्स के शक्तिपद गोप, कृष्णा मंडल, आदेश गोप, दीपक महतो, संतोष मुर्मू, दिलीप माहथा, लेदमा रजवार, त्रिवेणी माहथा, मुकेश माहथा, धनंजय, विक्रम, राजेंद्र, रोहन, हरगोविंद, विश्वजीत, मुकेश आदि मौजूद थे.
मामले को लेकर कल एसपी ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
मालूम हो कि एसपी कार्तिक एस ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता में बताया था कि गिरफ्तार चंदन से पूछताछ करने पर जानकारी मिली है कि बिहार के जिला नवादा निवासी जालसाज युवकों का गैंग बोकारो में सक्रिय है. गैंग के युवक बोकारो के एकांत व सुनसान स्थान वाले विभिन्न क्षेत्रों के एटीएम से पैसा निकालने आये लोगों को अपना निशाना बनाते हैं.
गैंग के युवक एटीएम से पैसा निकालने आये लोगों को मदद का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड लेकर अपनी एटीएम क्लोनिंग मशीन में चुपके से कार्ड स्वाइप कर कार्ड का डाटा अपनी मशीन में ले लेते थे. इसके बाद गैंग के सदस्य इस डाटा का उपयोग कर दूसरा एटीएम कार्ड तैयार कर लेते हैं. इसके बाद बिना सीसीटीवी कैमरा वाले एटीएम केंद्र से लोगों के बैंक खाता से पैसा निकाल लेते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola