हरला : चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो पुलिस ने शुक्रवार को चार साइबर अपराधियों को हरला थाना क्षेत्र के एक आवास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी ऑनलाइन खरीदारी करने वालों का डाटा इकट्ठा कर उनसे उपहार निकलने के नाम पर ठगी करते थे. इन अपराधियों कर पास से भारी मात्रा में मोबाइल, सिमकार्ड, लैपटॉप, एटीएम कार्ड समेत कई […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो पुलिस ने शुक्रवार को चार साइबर अपराधियों को हरला थाना क्षेत्र के एक आवास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी ऑनलाइन खरीदारी करने वालों का डाटा इकट्ठा कर उनसे उपहार निकलने के नाम पर ठगी करते थे. इन अपराधियों कर पास से भारी मात्रा में मोबाइल, सिमकार्ड, लैपटॉप, एटीएम कार्ड समेत कई कागजात जब्त हुए हैं.
उक्त जानकारी शुक्रवार को एसपी कार्तिक एस ने दी. एसपी ने बताया : बोकारो साइबर सेल को जानकारी मिली कि सेक्टर 09 के एक आवास में कुछ युवक हमेशा मोबाइल पर किसी से बात करते रहते है. इस सूचना की जब छानबीन करने मौके पर टीम पहुंची तो, मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें दो अपराधी बिहार व दो बोकारो निवासी है. गिरफ्तार लोगों में बिहार के नालंदा जिला निवासी सुनील सिन्हा, विष्णु कुमार, बोकारो के रानीपोखर निवासी राकेश कुमार व कुंडौरी निवासी संतोष महतो है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










