चास और बेरमो को मिला महिला थाना, डीआइजी प्रभात कुमार ने किया थाना का उद्घाटन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : महिलाओं व बच्चों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से गांधी जयंती के अवसर पर जिले में दो नया महिला सह बाल संरक्षण थाना शुरू हुआ. साथ ही वैकल्पिक तौर पर कैंप दो स्थित एसपी आवास के निकट साइबर थाना भी शुरू किया गया. तीनों थाना का उद्घाटन कोयला क्षेत्र बोकारो के डीआइजी […]
विज्ञापन
बोकारो : महिलाओं व बच्चों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से गांधी जयंती के अवसर पर जिले में दो नया महिला सह बाल संरक्षण थाना शुरू हुआ. साथ ही वैकल्पिक तौर पर कैंप दो स्थित एसपी आवास के निकट साइबर थाना भी शुरू किया गया.
तीनों थाना का उद्घाटन कोयला क्षेत्र बोकारो के डीआइजी प्रभात कुमार ने मंगलवार को किया. साइबर थाना परिसर में कार्यक्रम हुआ. विधिवत पूजा-अर्चना कर थाना की शुरुआत की गयी. बेरमो थाना और चास थाना परिसर में खुले दो नये महिला सह बाल संरक्षण थाना का उद्घाटन डीआइजी ने साइबर थाना परिसर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया.
ट्रैफिक डीएसपी को दिया गया साइबर थाना का प्रभार : कार्तिक एस एसपी ने बताया : बोकारो पुलिस ने गत दो माह में 75 लोगों के गुम और चोरी हुए मोबाइल को खोज कर उन्हें दिलाया है. वैकल्पिक तौर पर फिलहाल साइबर थाना खोला गया है. साइबर थाना का प्रभारी ट्रैफिक डीएसपी आनंद ज्योति मिंज को बनाया गया है.
महिला व बाल संरक्षण थाना बेरमो के संचालन की जिम्मेदारी फिलहाल बेरमो थाना प्रभारी केके साहू व चास महिला थाना के संचालन की जिम्मेदारी चास थानेदार प्रमोद पांडेय को दी गयी है. मौके पर डीडीसी रवि रंजन मिश्र, जैप कमांडेंट नोशाद आलम, सीआरपीएफ कमांडेट अखिलेश सिंह, डीआरडीए निदेशक संदीप कुमार, इलेक्ट्रो स्टील (वेदांता) वरिष्ठ प्रबंधक डॉ सीपी पांडेय समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










