सेल ने डिविडेंड देने से मना किया, बोनस पर भी लटकी तलवार

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के कर्मियों में जहां पहले तिमाही के आर्थिक नतीजों को देख अच्छे बोनस की आस जगी थी, वहीं सेल की ओर से सरकार को डिविडेंड देने से इन्कार के बाद अब बोनस को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सेल प्रबंधन ने इस्पात मंत्रालय को एनी कैश एंड […]
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के कर्मियों में जहां पहले तिमाही के आर्थिक नतीजों को देख अच्छे बोनस की आस जगी थी, वहीं सेल की ओर से सरकार को डिविडेंड देने से इन्कार के बाद अब बोनस को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सेल प्रबंधन ने इस्पात मंत्रालय को एनी कैश एंड बैंक बैलेंस के आधार पर अपने निवेशकों को डिविडेंड देने से इन्कार कर दिया है. इसके बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गयी है कि कंपनी कहीं बोनस नहीं देने के लिए नो बैंक नौ कैश को ही आधार न बना ले. केंद्र ने सेल सहित सभी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से अपने निवेशकों को वित्तीय वर्ष 2017-18 का डिविडेंड देने कहा था. कुछ कंपनियों ने भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन सेल ने इससे इन्कार कर दिया है. बोनस के मामले में भी सेल स्तर पर कोई सुगबुगाहट नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




