हर ब्लॉक में होगा होगा मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र

Updated at : 03 Jun 2014 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
हर ब्लॉक में होगा होगा मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र

बोकारो: प्रत्येक ब्लॉक में पांच मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र होगा, जो अत्याधुनिक सामग्रियों से लैस होगा. इसके चयन कर सूची बनाकर सीडीपीओ सौंपे. इसके बाद जिन सामग्रियों की जरूरत होगी, उसे पूरा किया जायेगा. मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र अन्य आंगनबाड़ी केंद्र को एक नया आयाम देगा. यह बातें सोमवार को कैंप दो स्थित डीसी कार्यालय में उपायुक्त […]

विज्ञापन

बोकारो: प्रत्येक ब्लॉक में पांच मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र होगा, जो अत्याधुनिक सामग्रियों से लैस होगा. इसके चयन कर सूची बनाकर सीडीपीओ सौंपे. इसके बाद जिन सामग्रियों की जरूरत होगी, उसे पूरा किया जायेगा.

मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र अन्य आंगनबाड़ी केंद्र को एक नया आयाम देगा. यह बातें सोमवार को कैंप दो स्थित डीसी कार्यालय में उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने कही.

कैंप दो स्थित जिला समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में डीसी की अध्यक्षता में बैठक हुई. डीसी ने उपस्थित सीडीपीओ व सीडीपीओ प्रतिनिधियों को आंगनबाड़ी केंद्र की आधारभूत संरचनाओं सहित केंद्र से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता डॉ संजय सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नागेंद्र राय, सीडीपीओ व उनके प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola