तीन वर्षीया पुत्री की हत्या में पिता को आजीवन कारावास

Updated at : 10 Aug 2018 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
तीन वर्षीया पुत्री की हत्या में पिता को आजीवन कारावास

बोकारो : स्थानीय न्यायालय के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश जनार्दन सिंह की अदालत ने तीन वर्षीय पुत्री की हत्या करने के मामले में गुरुवार को पिता को आजीवन सश्रम कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा दी है. सजा पाये मुजरिम पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ग्राम काशीझरिया निवासी निमाई कोड़ा (35) है. न्यायालय […]

विज्ञापन
बोकारो : स्थानीय न्यायालय के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश जनार्दन सिंह की अदालत ने तीन वर्षीय पुत्री की हत्या करने के मामले में गुरुवार को पिता को आजीवन सश्रम कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा दी है. सजा पाये मुजरिम पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ग्राम काशीझरिया निवासी निमाई कोड़ा (35) है.
न्यायालय में यह मामला सेशन ट्रायल संख्या 230/18 व पिंड्राजोरा थाना कांड संख्या 31/18 के तहत चल रहा था. घटना की प्राथमिकी निमाई कोड़ा की पहली पत्नी अंजना देवी ने दर्ज करायी थी. सरकार की तरफ से इस मामले में अपर लोक अभियोजक राकेश कुमार राय ने अदालत में साक्ष्य व गवाह प्रस्तुत किया. इस मामले में खास बात यह है कि न्यायाधीश ने केस में स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई कर मात्र 11 दिन में फैसला सुना दिया.
क्या है मामला : घटना गत 22 मार्च की है. निमाई कोड़ा ने दो शादी की था. निमाई की पहली पत्नी अंजना देवी थी. अंजना से शादी के लगभग 12 वर्ष बाद निमाई ने लक्ष्मी देवी से विवाह किया. लक्ष्मी देवी से शादी करने के बाद निमाई उसे लेकर ओड़िशा चला गया. कुछ वर्ष ओड़िशा में रहने के बाद निमाई अपनी दूसरी पत्नी लक्ष्मी को लेकर अपने गांव काशीझरिया आया. इस दौरान लक्ष्मी की तीन वर्षीय पुत्री भी साथ में थी. दूसरी पत्नी लक्ष्मी ने काशीझरिया स्थित अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली. इसके बाद लक्ष्मी की तीन वर्षीय पुत्री सुलेखा अपनी बड़ी माता के साथ रहने लगी.
पुत्री को लेकर गांव के कुंआ में कूद गया था
22 मार्च 2018 की रात निमाई कोड़ा अपनी पुत्री को गांव में हो रहे हरि कीर्तन दिखाने के बहाने घर से बाहर ले गया. निमाई की पहली पत्नी अंजना ने निमाई को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना. अंजना भी निमाई के पीछे जाने लगी. यह देखकर निमाई ने अंजना के साथ डांट-डपट कर उसे भगा दिया.
इसके बाद निमाई अपनी तीन वर्षीय पुत्री को लेकर गांव के कुआं में छलांग लगा दी. कुआं में पानी कम था. शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने निमाई को कुआं से बाहर निकाला. दूसरे दिन पुलिस गांव पहुंची तो जानकारी मिली की निमाई अपनी तीन वर्षीय पुत्री सुलेखा को कुआं में डूबा कर मार दिया है. इसके बाद पुलिस ने सुलेखा का शव कुआं से बाहर निकाला था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola