स्टैगर्ड रेस्ट के विरोध में संयुक्त मोर्चा की पिट मीटिंग

Updated at : 05 Aug 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
स्टैगर्ड रेस्ट के विरोध में संयुक्त मोर्चा की पिट मीटिंग

कथारा/फुसरो : सीसीएल प्रबंधन द्वारा संडे की जगह सख्ती से स्टैगर्ड रेस्ट लागू करने के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने शनिवार को कथारा कोलियरी के रनिंग सेक्शन में पिट मीटिंग की. प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गयी. संयुक्त मोर्चा नेताओं ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन मजदूरों की सुविधाओं में कटौती […]

विज्ञापन

कथारा/फुसरो : सीसीएल प्रबंधन द्वारा संडे की जगह सख्ती से स्टैगर्ड रेस्ट लागू करने के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने शनिवार को कथारा कोलियरी के रनिंग सेक्शन में पिट मीटिंग की. प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गयी. संयुक्त मोर्चा नेताओं ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन मजदूरों की सुविधाओं में कटौती करने पर आमादा है. कामगारों का शोषण किया जा रहा है. प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर कथारा एरिया में स्टैगर्ड रेस्ट लागू नहीं होने दिया जायगा.

इसके विरोध में संयुक्त मोर्चा आर-पार की लड़ाई से पीछे से नहीं हटेगा. पिट मीटिंग में संयुक्त मोर्चा के अजय कुमार सिंह, बालेश्वर गोप, राजू स्वामी, मथुरा यादव, गणेश गोप, रामेश्वर चौधरी, सीएस प्रसाद, राजीव पांडेय, नारायण केवट, देवाशीष आस, रामलखन गोप, एके सिन्हा, अशफाक खान, मो याकूब, महबूब अंसारी सहित दर्जनों मजदूर शामिल थे.

इधर, सीसीएल ढोरी एरिया के राकोमसं नेताओं ने शनिवार को ढोरी पांच नंबर धौड़ा स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक कर स्टैगर्ड रेस्ट के आदेश का विरोध किया. नेताओं कहा कि स्टैगर्ड रेस्ट के आदेश के बाद कामगारों को सप्ताह के अंत में संडे नहीं होगा एवं कामगारों की सप्ताह में छुट्टी प्रबंधन तय करेगा. राकोमसं ने विरोध की रणनीति तैयार की है.

मौके पर राकोमसं सीसीएल रीजनल अध्यक्ष गिरिजाशंकर पांडेय, क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बीके सिंह, हरेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, कल्याणी शाखा सचिव जानकी मिश्रा, अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह, कलीम अंसारी, अमलो सचिव गणेश मल्लाह, अध्यक्ष जयराम सिंह, केके दुबे, जितेंद्र चंपिया, नारायण महतो, जीएम यूनिट अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, ढोरी सचिव श्रीकांत मिश्रा, अध्यक्ष साधु बाउरी, मनोज ठाकुर, कामोद नोनिया, रामदेव रवि, महफुज आलम शामिल थे.

चार वर्ष से गायब बेरमो प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष का पुत्र कानपुर से मिला
बोकारो थर्मल में बालू व चिप्स लदे दो ट्रैक्टर जब्त
बेरमो एिक्टविटी
मनोज साव, सिकंदर शर्मा व मालती के घर में मातम
सुबह दूसरा चालक बस लेकर गया था रांची
बताया जाता है कि सुमित बस रोजाना सुबह बोकारो थर्मल से कथारा-झिरकी होकर रांची जाती है और शाम तक वह रांची वापस लौटती है. शनिवार को किसी कारणवश बस का चालक गाड़ी लेकर रांची नहीं जा सका. बस मालिक ने दूसरे चालक की व्यवस्था कर सुबह बस को रांची भेजा. रांची से बोकारो थर्मल वापसी के दौरान सिकिदिरी के जुबला घाटी के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद कथारा के मजदूर प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, राकेश कुमार, राजीव पांडेय, सीएस प्रसाद, देवाशीष आस, बेंजमिन सहित कई लोग घटना स्थल पहुंचे. सभी रांची जाकर घायलों से मिल कर हालचाल लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola