तीन बीएसएल क्वार्टरों से लाखों की संपत्ति चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : नगर के सेक्टर चार ए, सेक्टर तीन सी और सेक्टर छह बी के तीन आवासों से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी हुई है. सेक्टर चार ए में अवधेश डोम के आवास संख्या 1117 के आउट हाउस में शनिवार की रात को घुस कर चोर अलमारी से एक जोड़ी सोना की कानबाली, चांदी की […]
विज्ञापन
बोकारो : नगर के सेक्टर चार ए, सेक्टर तीन सी और सेक्टर छह बी के तीन आवासों से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी हुई है. सेक्टर चार ए में अवधेश डोम के आवास संख्या 1117 के आउट हाउस में शनिवार की रात को घुस कर चोर अलमारी से एक जोड़ी सोना की कानबाली, चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी की एक सिकरी और एक साइकिल ले गये. घटना की सूचना अवधेश की पत्नी लालती देवी ने सेक्टर चार थाना में दी है. कहा कि आउट हाउस में खराब होने के कारण कोई सोया नहीं था. कमरे का दरवाजा सटा हुआ था. अलमारी में भी ताला लॉक नहीं किया गया था.
इधर, सेक्टर तीन सी में बीएसएल कर्मी बीके तिवारी के आवास संख्या 260 में चोरी हुई हुई है. श्री तिवारी अपनी पत्नी का इलाज कराने दिल्ली गये हुए हैं. आवास में ताला बंद था. शनिवार की रात को चोर ताला तोड़ कर आवास में घुस गये. अलमारी, बक्सा आदि तोड़ कर कीमती सामान ले गये. चोरी की जानकारी पड़ोस के लोगों को रविवार शाम को आवास का ताला टूटा हुआ देखने पर हुई. स्थानीय लोगों ने की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की. आवास में किसी के नहीं रहने के कारण चोरी हुए सामान का सही आकलन नहीं हो पाया है.
सेक्टर छह बी में राजेश्वर राउत के आवास (क्वार्टर नंबर 2091) से ढाई लाख की संपत्ति चोरी हो गयी. चोर खिड़की का रड उखाड़ कर आवास में घुसे थे. घटना की प्राथमिकी श्री राउत के आवदेन पर रविवार को दर्ज की गयी है. श्री राउत ने कहा कि वह अपने आवास में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ 10 जुलाई की रात को एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे. 11 जुलाई की सुबह जब वह लौटे तो आवास का सारा सामान बिखरा मिला. आलमारी व बक्सा तोड़ कर दो लाख रुपये के जेवरात और 42 हजार रुपये नगद चोर ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










