दो कॉलोनी को जोड़ने के लिए 32 लाख में बनी दो पुलिया, पर नहीं बना संपर्क पथ

चास : बाबा नगर व प्रभात कॉलोनी को जोड़ने के लिये 32 लाख रुपये की लागत से दो पुलिया का निर्माण किया गया, लेकिन लगभग डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी दोनों पुलिया पर संपर्क सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है. इससे राहगीरों को परेशानी होती है. सड़क और पुल का संपर्क नहीं […]
चास : बाबा नगर व प्रभात कॉलोनी को जोड़ने के लिये 32 लाख रुपये की लागत से दो पुलिया का निर्माण किया गया, लेकिन लगभग डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी दोनों पुलिया पर संपर्क सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है. इससे राहगीरों को परेशानी होती है. सड़क और पुल का संपर्क नहीं हो पाने से बरसात में आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है. जिला अनाबद्ध योजना से 15 लाख रुपये की राशि से सिंगारी जोरिया पर बाबा नगर व प्रभात कॉलोनी को जोड़ने के लिये पुलिया का निर्माण कराया गया.
उक्त पुल का उद्घाटन 15 फरवरी 2017 को किया गया था. 16 महीने बीत गये, लेकिन मात्र 200 फुट संपर्क सड़क नहीं बनी. पुलिया के दोनों तरफ को मिलाकर 200 फीट सड़क की जरूरत है. इस पुलिया के बनने से प्रभात कॉलोनी के लोग आसानी से चास प्रखंड कार्यालय व आइटीआइ मोड़ के संपर्क में रहते, लेकिन सड़क नहीं बनी. पुलिया बनने के बाद स्थानीय लोगों ने कई बार निगम कार्यालय में सड़क बनवाने की मांग की, लेकिन फिलहाल कोई सुनवाई नहीं हुई है. तारा नगर में 17 लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण कराया गया. ताकि मुहल्ले के अंदर तक बड़े वाहनों की आवाजाही हो सके. यहां भी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पुलिया का निर्माण कार्य संपन्न हुआ.
लेकिन एक तरफ की लगभग 200 फुट संपर्क सड़क निर्माण नहीं कराया गया. यहां दर्जनों लोगों का प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन बड़े वाहन से निर्माण सामग्री नहीं ला पाने के कारण आवास का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है. इसके अलावा सड़क नहीं बनने के कारण कॉलोनी के अंदर तक ऑटो, कार सहित एंबुलेंस वाहन भी नहीं प्रवेश नहीं कर पाता है. निगम क्षेत्र में होने के बावजूद मुहल्ले वासियों को एक संपर्क सड़क की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




