छह माह पूर्व चोरी गयी गाय बंगाल से बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कसमार. कसमार पुलिस ने छह माह पूर्व चोरी गयी गाय बंगाल से बरामद कर लिया है. टांगटोना के तेलियाडीह से गाय चोरी हुई थी. पुलिस ने बंगाल के पुरुलिया जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के करकरा से गाय को खोजा. तेलियाडीह निवासी रवि चंद्र महतो की पत्नी रबनी देवी ने कसमार थाना में 17 जनवरी […]
विज्ञापन
कसमार. कसमार पुलिस ने छह माह पूर्व चोरी गयी गाय बंगाल से बरामद कर लिया है. टांगटोना के तेलियाडीह से गाय चोरी हुई थी. पुलिस ने बंगाल के पुरुलिया जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के करकरा से गाय को खोजा. तेलियाडीह निवासी रवि चंद्र महतो की पत्नी रबनी देवी ने कसमार थाना में 17 जनवरी 2018 को उनके घर से एक गाय व दो अन्य मवेशी की चोरी होने की सूचना दी थी.
गुप्त सूचना के आधार पर कसमार थाना के एएसआइ कृष्णानंद पाठक के नेतृत्व में पुलिस बल तेलियाडीह के रबनी देवी के साथ अचानक बंगाल के पुरुलिया जिला के जयपुर थाना के पुंदाग फांडी के करकरा गांव में छोटू अंसारी उर्फ भुतुवा के घर छापेमारी की. वहीं से गाय मिली. पुलिस के आने की भनक मिलते ही छोटू अंसारी घर से फरार हो गया. पुलिस ने गाय को उसके मालिक को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










