बीएसएल प्रबंधन के पास भी पहुंची है.
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

प्रबंधन ने व्यावसायिक सह आवासीय भूखंड आवंटन के नाम पर लोगों से गुमराह होने से बचने की अपील की है. इसको लेकर बीएसएल प्रबंधन ने विभिन्न अखबारों में नोटिस भी प्रकाशित करवाया है, ताकि शहरवासी ठगी के शिकार न बन पाएं. बीएसएल प्रबंधन का कहना है : बोकारो इस्पात नगर में बोकारो इस्पात प्रबंधन की […]
विज्ञापन
प्रबंधन ने व्यावसायिक सह आवासीय भूखंड आवंटन के नाम पर लोगों से गुमराह होने से बचने की अपील की है. इसको लेकर बीएसएल प्रबंधन ने विभिन्न अखबारों में नोटिस भी प्रकाशित करवाया है, ताकि शहरवासी ठगी के शिकार न बन पाएं. बीएसएल प्रबंधन का कहना है : बोकारो इस्पात नगर में बोकारो इस्पात प्रबंधन की ओर से फिलहाल जन सामान्य को व्यावसायिक सह आवासीय भूखंडों का आवंटन किये जाने के संबंध में प्रचार किया जा रहा है. यह पूरी तरह से अफवाह और जन सामान्य को गुमराह करने का प्रयास है. प्रबंधन के पास ऐसी कोई योजना नहीं है.
पहले नौकरी के नाम पर ठगी की कोशिश
कुछ दिन पहले तक बीएसएल में नौकरी के नाम पर कतिपय लोगों द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा था. इस तरह की शिकायत भी बीएसएल प्रबंधन के पास पहुंची थी. शिकायत मिलने के बाद बीएसएल प्रबंधन ने कुछ दिन पहले विभिन्न अखबारों में नोटिस प्रकाशित करवाया था और कहा था कि बीएसएल में अभी किसी भी प्रकार की कोई बहाली नहीं हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










