बरकाकाना-आसनसोल पैसेंजर में परेशानी ही परेशानी
गोमिया : कोयलांचल से बंगाल को जोड़ने के लिए सीधी ट्रेन सेवा के रूप में धनबाद रेल मंडल अंतर्गत शुरू किये गये बरकाकाना-आसनसोल पैसेंजर से क्षेत्र के यात्रियों में खुशी तो हुई थी, पर चार दिन की चांदनी ही साबित हुई. सचाई तो यह है कि उक्त सवारी गाड़ी के संचालन से यात्रियों को सुविधा […]
गोमिया : कोयलांचल से बंगाल को जोड़ने के लिए सीधी ट्रेन सेवा के रूप में धनबाद रेल मंडल अंतर्गत शुरू किये गये बरकाकाना-आसनसोल पैसेंजर से क्षेत्र के यात्रियों में खुशी तो हुई थी, पर चार दिन की चांदनी ही साबित हुई. सचाई तो यह है कि उक्त सवारी गाड़ी के संचालन से यात्रियों को सुविधा कम व परेशानी ज्यादा हो रही है. यह सवारी गाड़ी एक दिन भी तय समय पर नहीं पहुंची है. प्रत्येक दिन तीन-चार घंटा लेट होनेवाली बरकाकाना-आसनसोल पैसेंजर से यात्री रात में सफर करने से कतरा रहे हैं. यात्रियों का कहना है कि गोमिया स्टेशन पर उक्त सवारी गाड़ी रोज 10 बजे रात के बाद पहुंचती है, जबकि आगमन का समय 9.05 बजे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










