अनियंत्रित टैंकर ने कई वाहनों को लिया अपनी चपेट में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
घटना में दर्जनों लोग बाल-बाल बचे पेटरवार : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 के पेटरवार बाजारटांड़ के निकट शनिवार को पेट्रोल से भरे टैंकर ने अनियंत्रित हो कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में दो बाइक, एक साइकिल और एक टाटा मैजिक क्षतिग्रस्त हो गयी. दर्जनों लोग टैंकर की चपेट में आने […]
विज्ञापन
घटना में दर्जनों लोग बाल-बाल बचे
पेटरवार : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 के पेटरवार बाजारटांड़ के निकट शनिवार को पेट्रोल से भरे टैंकर ने अनियंत्रित हो कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में दो बाइक, एक साइकिल और एक टाटा मैजिक क्षतिग्रस्त हो गयी. दर्जनों लोग टैंकर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गये. टेंकर को पेटरवार पुलिस ने जब्त कर लिया़ घटना में पेटरवार निवासी भाजपा नेता अभय कपूर, सरलाकलां निवासी सोनू कुमार व अर्जुन कुमार सहित दर्जनों लोग बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि टैंकर (जेएच 02 एएच 9078) बोकारो से रांची जा रहा था. पेटरवार बाजारटांड़ के निकट अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित हो कर कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. वाहन चालक जयपाल सिंह ने बताया : तबीयत खराब होने के कारण अचानक चक्कर आ गया, इस कारण वाहन अनियंत्रित हो गया. उक्त टैंकर सांडी रामगढ़ के बबलू नामक व्यक्ति का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










