पुलिस ने बताया- बैंक ने यहां की सुरक्षा में चूक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो. सिटी डीएसपी अजय कुमार ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि बैंक की नियमित रूप से जांच पुलिस द्वारा की जाती है़ एसबीआइ प्रशासनिक भवन शाखा के अधिकारियों को अक्सर सुरक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया जाता है, लेकिन इसका पालन नहीं होता है़ कई जगह सुरक्षा में चूक हुई है. एसबीआइ […]
विज्ञापन
बोकारो. सिटी डीएसपी अजय कुमार ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि बैंक की नियमित रूप से जांच पुलिस द्वारा की जाती है़ एसबीआइ प्रशासनिक भवन शाखा के अधिकारियों को अक्सर सुरक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया जाता है, लेकिन इसका पालन नहीं होता है़ कई जगह सुरक्षा में चूक हुई है.
एसबीआइ प्रशासनिक भवन शाखा चहारदीवारी के अंदर है़ चहारदीवारी के ऊपर लगे कंटीला तार को अवांछित तत्वों द्वारा काट लिया गया है़
पांच-छह रड से बनी बैंक की खिड़की को हटा कर दीवार जोड़ने का निर्देश गया था, लेकिन बैंक ने कार्रवाई नहीं की. दूसरी ओर बैंक पूरी तरह से एयर कंडीशनर है़
उक्त शाखा में प्रतिदिन करोड़ों का ट्रांजेक्शन होता है, लेकिन रात के समय बैंक की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड की व्यवस्था नहीं है. जबकि बैंक के बगल में रंजू ऑटो मोबाइल व वेस्टर्न फॉर्म जैसे छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठान में रात के समय गार्ड की व्यवस्था है़
बैंक की चहारदीवारी में लगे मुख्य गेट को प्रबंधन द्वारा लॉक कर रखा गया था़ ऐसे में बैंक का गेट फांद कर पुलिस कैसे बैंक की सुरक्षा करेगी़
तीन दिन से बैंक में छुट्टी थी. इसकी सूचना भी पुलिस को नहीं दी गयी थी़
बैंक प्रबंधक को बैंक के अंदर एचडी क्वालिटी का कैमरा लगाने का निर्देश पुलिस द्वारा दिया गया था. लेकिन, सभी बैंकों में सीसीटीवी के नाम पर केवल खानापूर्ति की गयी है़
एसबीआइ शाखाओं में बढ़ेगी सुरक्षा
एसबीआइ बोकारो की रीजनल मैनेजर रंजीता शरण सिंह ने बताया कि बोकारो जिले में जिन एसबीआइ शाखाओं में लॉकर की सुविधा है, वहां अब 24 घंटे सुरक्षा गार्ड की तैनाती होगी. इसके अलावा हाइर सेेंसिवल सिक्यूरिटी सिस्टम की भी व्यवस्था होगी. इस सिस्टम के लग जाने के बाद यदि कोई अनधिकृत व्यक्ति बैंक में घुसेगा तो नजदीकी थाना, एसपी ऑफिस और बैंक अधिकारी के यहां लगा अलार्म बज जायेगा. यह सिस्टम लगाने के लिए अगले सप्ताह तीन कंपनियां अपना प्रजेंटेशन देगी.
पहले भी उठ चुकी है लॉकरों की सुरक्षा की बात
इसी वर्ष नवंबर के पहले सप्ताह में महाराष्ट्र के जुईनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में बैंक लॉकर से 2.9 करोड़ रुपये की संपत्ति चोरी हुई थे. बेलापुर के सुधीर दानी ने ऑनलाइन याचिका के लिए समर्थन जुटाने के लिए अभियान शुरू किया है. याचिका में बैकों की लॉकर से जुड़ी पॉलिसी की समीक्षा करने की मांग की जायेगी. यह याचिका आरबीआइ के गवर्नर, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक पहुंचायी जायेगी. एमटीएनएल में नौकरी करने वाले 50 साल के दानी का कहना है कि ऐसा लगता है कि बैंक की लॉकर से जुड़ी मौजूदी पॉलिसी ‘पैसा चुकाएं-पार्क करें’ के सिद्धांत पर काम करती है. आरबीआइ को सभी बैंकों को निर्देश जारी कर लॉकर से जुड़ी पॉलिसी में पारदर्शिता लाने को कहना चाहिए. ग्राहक के लिए यह नियम होना चाहिए कि वह लॉकर में रखी चीजों का ब्योरा बैंक को दे.
इससे बैंक व ग्राहक इन सामान का बीमा करा सकेंगे. इसके अलावा इससे लॉकर में काला धन पर भी रोक लगेगी. चार साल पहले सुधीर दानी ने तत्कालीन आरबीआइ गवर्नर को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि बैंक की लॉकर से जुड़ी पॉलिसी में बदलाव की जरूरत है. आरबीआइ ने जवाब में लिखा था कि इस तरह की पॉलिसी बनाते समय उनकी सलाह पर विचार किया जायेगा. अभी लॉकर में रखी चीजों का हिसाब बैंक नहीं रखता है. लॉकर से चोरी होने पर ग्राहक को नुकसान उठाना पड़ता है.
बैंक के मुख्य प्रबंधक के आवेदन पर सिटी थाना में मामला दर्ज
शाखा के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार सिंह के आवेदन पर बुधवार को लॉकर तोड़े जाने का मामला बीएस सिटी थाना में दर्ज किया गया है. चार अपराधियों को अभियुक्त बनाया गया है. मुख्य प्रबंधक के अनुसार, 25 दिसंबर की सुबह 9:30 बजे शाखा खोलने जब कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें बैंक की खिड़की और लॉकर रूम का मुख्य गेट व लॉकर टूटा हुआ मिला.
तत्काल इस बात की सूचना एसबीआइ के वरीय अधिकारियों, बोकारो एसपी व स्थानीय थाना को दी गयी. मुख्य प्रबंधक के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में चार अपराधी खिड़की तोड़ कर शाखा के अंदर घुसे और कुछ अपराधी बैंक के बाहर अपने साथियों की सुरक्षा कर रहे थे. अपराधियों ने बैंक के दो सेफ के कई लॉकर तोड़ दिये और सामान चोरी कर ली. बैंक के चार सेफ सुरक्षित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










