राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष आज बोकारो में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण की अध्यक्षता में शनिवार को आयोग की सदस्य देवकी रानी, शर्मिला सोरेन, पूनम प्रकाश व आरती राणा का बोकारो आगमन होगा. राज्य महिला आयोग के सदस्य बोकारो परिसदन में शनिवार को ओपन कोर्ट का आयोजन करेंगे व आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे. ओपन कोर्ट पूर्वाह्न 10:30 […]
विज्ञापन
बोकारो. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण की अध्यक्षता में शनिवार को आयोग की सदस्य देवकी रानी, शर्मिला सोरेन, पूनम प्रकाश व आरती राणा का बोकारो आगमन होगा. राज्य महिला आयोग के सदस्य बोकारो परिसदन में शनिवार को ओपन कोर्ट का आयोजन करेंगे व आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे. ओपन कोर्ट पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक चलेगा. इस दौरान बोकारो के पूर्व दर्ज केस की सुनवाई होगी.
कोई पीड़ित महिला आकर आयोग के समक्ष अपनी समस्या रख सकेंगी. इस के लिए संपूर्ण व्यवस्था करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है. आयोग द्वारा बोकारो जेल के महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया जायेगा. साथ ही आयोग कस्तूरबा गांधी बालिका उवि चास का भी परिभम्रण कार्यक्रम निर्धारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










