वैज्ञानिक पद्धति का एकमात्र आधार गणित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर तीन सी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को श्रीनिवास रामानुजन जयंती पर गणित मेला लगाया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएसएल के पूर्व महाप्रबंधक सुखनंदन सिंह सदय व प्राचार्य मृत्युंजय सहाय ने संयुक्त रूप से किया. श्री सदय ने श्रीनिवास की जीवन शैली पर प्रकाश डाला. कहा : रामानुजन ने अपने 32 […]
विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर तीन सी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को श्रीनिवास रामानुजन जयंती पर गणित मेला लगाया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएसएल के पूर्व महाप्रबंधक सुखनंदन सिंह सदय व प्राचार्य मृत्युंजय सहाय ने संयुक्त रूप से किया. श्री सदय ने श्रीनिवास की जीवन शैली पर प्रकाश डाला. कहा : रामानुजन ने अपने 32 साल के अल्प अवधि में गणित के संख्यात्मक पहलुओं पर अनुसंधान कर बड़े-बड़े गणितज्ञों को चौका दिया था. आज संपूर्ण वैज्ञानिक पद्धति व वैज्ञानिक दृष्टिकोण का एकमात्र आधार गणित ही है.
इसका परित्याग नहीं किया जा सकता. मौके पर पूर्व प्राचार्य शिव कुमार सिंह, शेषनाथ सिंह, राधामोहन पांडेय, रंजना, कुणाल पंडित, प्रवीण कुमार झा, पुरुषोत्तम पांडेय, ओम प्रकाश, मनोज कुमार पाठक आदि मौजूद थे. दूसरी ओर सेक्टर दो ए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में गणित दिवस का आयोजन किया गया. उद्घाटन डॉ शैलेश मिश्र ने किया. मौके पर मानवी सिंह, प्रमोद कुमार तिवारी, पूनम सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










