आखिर कौन है 80 लाख की अवैध शराब का मालिक

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बीएस सिटी थाना पुलिस ने वर्ष 2016 के चार अक्तूबर को गुप्त सूचना के आधार पर नया मोड़ से आठ सौ कार्टून अवैध विदेशी शराब लदा एक कंटेनर (एचआर-38एम-9230) बरामद किया था़ घटना के बीते 13 माह से भी अधिक समय हो चुके, लेकिन पुलिस अब तक इस मामले में न तो तस्कर […]

विज्ञापन

बोकारो : बीएस सिटी थाना पुलिस ने वर्ष 2016 के चार अक्तूबर को गुप्त सूचना के आधार पर नया मोड़ से आठ सौ कार्टून अवैध विदेशी शराब लदा एक कंटेनर (एचआर-38एम-9230) बरामद किया था़ घटना के बीते 13 माह से भी अधिक समय हो चुके, लेकिन पुलिस अब तक इस मामले में न तो तस्कर का पता लगा पायी और न ही कंटेनर के मालिक का कुछ पता चला़ तेरह माह की अनुसंधान में पुलिस ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब के कई शहरों का खाक छाना, लेकिन कंटेनर के मालिक व शराब तस्कर का कोई सुराग नहीं मिला़ पुलिस अब इस मामले में लोकल लिंक की तलाश में जुट गयी है़

कई शहरों की खाक छानने के बाद पुलिस को आशंका है कि वाहन व शराब के जाली कागजात बनाकर बोकारो में बेचने की कोशिश की जा रही थी. पुलिस अब इस मामले में बोकारो के पुराने अवैध शराब व्यवसायियों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है़ अवैध शराब की बरामदगी बीएस थानेदार सह इंस्पेक्टर मदन मोहन प्रसाद सिन्हा ने गुप्त सूचना के आधार पर की थी.

अवैध विदेशी शराब लदा उक्त कंटेनर को नया मोड़ से जब्त कर मौके से यूपी के मुरादाबाद निवासी चालक मनोज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था़ उत्पाद विभाग के अनुसार, उक्त कंटेनर में लगभग 80 लाख रुपये मूल्य का मेड इन हरियाणा लिखी विभिन्न ब्रांड का विदेशी शराब थी. इसे दुर्गापूजा के अवसर पर बोकारो जिले में खपाने के लिए तस्करों ने भेजा था़ कंटेनर के चालक से बिना कुछ पूछताछ किये जेल भेज दिया गया. इसके बाद बीएस सिटी थाना पुलिस कंटेनर के रजिस्ट्रेशन बुक व वाहन पर लदा क्लिनर के कागजात के आधार पर अवैध शराब तस्कर का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली़

फॉलोअप
13 माह बाद भी अवैध शराब तस्कर को नहीं ढूंढ़ पायी पुलिस
दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद में भी नहीं मिला तस्कर का सुराग
अब पुलिस को लोकल लिंक की तलाश
कंटेनर मालिक व ट्रांसपोर्टर का पता फरजी निकला
कंटेनर के ऑर्नर बुक पर लिखे पता के आधार पर पुलिस हरियाणा पहुंची तो पता चला कि फर्जी आवासीय पता पर कंटेनर का रजिस्ट्रेशन कराया गया है़ कंटेनर पर सामान लोड करने वाले हरियाणा के ट्रांसपोर्टर का नाम भी फर्जी निकला़ अनुसंधान के दौरान पुलिस ने कई शहरों का खाक छाना लेकिन कोई सफलता नहीं मिली़ इधर पुलिस डायरी में कंटेनर चालक के खिलाफ कोई खास सबूत नहीं होने के कारण तीन माह बाद न्यायालय से कंटेनर चालक को भी जमानत मिल गयी़ पुलिस के अनुसार, जिस समय कंटेनर को जब्त किया गया था़ उसका चालक यह दावा कर रहा था कि कंटेनर के अंदर जहरीला केमिकल है़ केमिकल को कोलकाता के एक फैक्ट्री में ले जाना है़
गुप्तचर का दावा सही निकला
चालक यह दावा कर रहा था कि कंटेनर को अगर बिना विशेषज्ञ के खोला गया तो बड़ी घटना हो सकती है़ दूसरी ओर, पुलिस को सूचना देने वाला गुप्तचर यह दावा कर रहा था कि कंटेनर में शराब ही लोड है़ अपने गुप्तचर के दावा पर भरोसा करते हुए पुलिस ने दंडाधिकारी व उत्पाद विभाग की मौजूदगी में कंटेनर खुलवाया और बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ा. बोकारो में अवैध शराब बरामदगी के मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी थी.
यह मामला फिलहाल अनुसंधान के अंतर्गत है़ अवैध शराब व्यवसाय में शामिल तस्करों का सुराग पाने के लिए पुलिस अब लोकल लिंक की तलाश में है़ इतने बड़े पैमाने पर बाहर से शराब आना लोकल लिंक की संलिप्तता के बिना संभव नहीं है़ वैध धंधा में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा़
कार्तिक एस, एसपी, बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola