जैनामोड़ फुसरो मुख्य मार्ग जाम, दुर्घटना में हुई मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा

Updated at : 02 Aug 2017 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
जैनामोड़ फुसरो मुख्य मार्ग जाम, दुर्घटना में हुई मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा

बेरमोः जैनामोड़ फुसरो मुख्य मार्ग के तुपकाडीह मस्जिद के पास ग्रामीणो ने सड़क जाम कर दिया है. सड़क दुर्घटना में 25 साल के युवक की मौत के बाद आक्रोषित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम किया है. हादसा तुपकडीह सिनेमाघर के नजदीक देर रात हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार बाइक से जा रहे […]

विज्ञापन

बेरमोः जैनामोड़ फुसरो मुख्य मार्ग के तुपकाडीह मस्जिद के पास ग्रामीणो ने सड़क जाम कर दिया है. सड़क दुर्घटना में 25 साल के युवक की मौत के बाद आक्रोषित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम किया है. हादसा तुपकडीह सिनेमाघर के नजदीक देर रात हुआ.

शुरुआती जानकारी के अनुसार बाइक से जा रहे उक्त युवक को इंडेन गैस वाहन ने अपनी चपेट मे ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई . सड़क अवरोध कर मुआवजे की मांग कर रहे लोगों को पुलिस समझाने में लगी है. खबर लिखे जाने तक जाम हटने की सूचना नहीं है. इस अवरोध के कारण इस सड़क पर लंबा जाम लगा है. कई बड़ी गाडि़यां भी रास्ते में फंसी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola