28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 26 से 30 तक लगातार 5 दिन प्रभावित रहेगा कामकाज

Updated:
विज्ञापन

26 सिंतबर से 5 दिन तक प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल की घोषणा. 26-27 सितंबर की छुट्टी के साथ 5 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. जरूरी काम 25 सितंबर तक निपटाएं.

विज्ञापन

Bank Strike: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर देशभर में 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल रहेगी. बुधवार की शाम सेंट्रल लेबर कमिश्नर, डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) और यूएफबीयू के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता विफल होने के बाद यूनियन ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की. इससे बैंक ग्राहकों की परेशानी बढ़ सकती है. 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण 26 से 30 सितंबर के बीच लगातार पांच दिनों तक शाखा आधारित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है. ऐसे में ग्राहकों को अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- रूपी सोरेन की तबीयत में फिर उतार-चढ़ाव, CM हेमंत और कल्पना सोरेन पहुंचे हिल व्यू अस्पताल

झारखंड में भी बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर

प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का असर झारखंड में भी बैंक शाखाओं के सामान्य कामकाज पर पड़ सकता है. राज्य में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कुल 3,248 बैंक शाखाएं हैं. इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 1,489 बैंकिंग नेटवर्क स्थापित हैं. हड़ताल के दौरान दो हजार से अधिक बैंक शाखाओं के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है. हड़ताल को देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य 25 सितंबर तक पूरा करने की सलाह दी है. बैंकों की ओर से ग्राहकों को हड़ताल की सूचना भी भेजी जा रही है.

डिजिटल बैंकिंग से चलाना पड़ेगा काम

हड़ताल के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहने पर ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ सकता है. कारोबारी और आम ग्राहक आइएमपीएस, एनइएफटी, यूपीआइ और आरटीजीएस जैसी सेवाओं के माध्यम से लेन-देन कर सकेंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवा केंद्रों के जरिये भी जरूरी काम निपटाने का प्रयास किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- JSSC-CGL और JPSC में 500 करोड़ के घोटाले का दावा, राज्यसभा चुनाव पर भी योगेंद्र साव ने उठाए सवाल

इन बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर

  • बैंक काउंटरों पर नकद जमा और निकासी.
  • चेक के माध्यम से होने वाला क्लीयरेंस.
  • ऋण दस्तावेजों का सत्यापन और प्रक्रिया.
  • बैंक शाखाओं में लॉकर ऑपरेशन.
  • दस्तावेज जमा करने और अन्य आमने-सामने की शाखा आधारित सेवाएं.

एटीएम और ऑनलाइन सेवाएं चालू रखने का प्रयास

बैंकों की ओर से जारी सूचना के अनुसार हड़ताल के दौरान एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआइ और बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सेवाओं को चालू रखने का प्रयास किया जाएगा. हालांकि शाखाओं से जुड़ी जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. वहीं, वित्त मंत्रालय ने बैंकों को एटीएम में पर्याप्त नकदी रखने और बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान कम करने के निर्देश दिये हैं. इससे ग्राहकों को डिजिटल और एटीएम आधारित सेवाओं के माध्यम से जरूरी लेन-देन करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- झारखंड में क्या खतरे की घंटी बजा रहा रूबेला वायरस? जानें क्या कहते हैं डॉ अनुज मयूर शेखर

पांच दिन लगातार प्रभावित रहेगी शाखा आधारित बैंकिंग

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल से पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है. इस वजह से 26 से 30 सितंबर के बीच लगातार पांच दिनों तक शाखा आधारित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं. ग्राहकों के लिए जरूरी नकद लेन-देन, चेक और दस्तावेज से जुड़े काम समय रहते निपटाना महत्वपूर्ण होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola