झारखंड : रेल इंजन की चपेट में आया स्कूल वाहन, दो बच्चों की मौत, 3 घायल

Updated:
विज्ञापन
झारखंड : रेल इंजन की चपेट में आया स्कूल वाहन, दो बच्चों की मौत, 3 घायल

रांची : रांची लोहरदगा रेल लाइन में आज इरगांव स्‍टेशन के करीब कुंदे गांव के पास मानव रहित फाटक में रेल इंजन से एक स्कूल वाहन की टक्‍कर हो गयी. जिसमें 2 बच्‍चों की मौत हो गयी और तीन बच्‍चे घायल हो गये. तीनों घायल बच्‍चों को इलाज के लिए रांची स्थिति राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्‍थान […]

विज्ञापन

रांची : रांची लोहरदगा रेल लाइन में आज इरगांव स्‍टेशन के करीब कुंदे गांव के पास मानव रहित फाटक में रेल इंजन से एक स्कूल वाहन की टक्‍कर हो गयी. जिसमें 2 बच्‍चों की मौत हो गयी और तीन बच्‍चे घायल हो गये. तीनों घायल बच्‍चों को इलाज के लिए रांची स्थिति राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्‍थान में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

हमारे लोहरदगा संवाददाता ने जानकारी दी कि लोहरदगा से रांची आ रही रेल इंजन जब कुंदे गांव के पास मानव रहित फाटक के पास पहुंची स्‍कूली बच्‍चों से भरी ऑटो इंजन से टकरा गयी. बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल पांच बच्‍चे बैठे हुए थे. हादसे में ऑटो चालक का पैर टूट गया है. इधर हादसे के बाद लोगों ने रेल लाइन में विरोध प्रदर्शन करने लगे. हादसे के बाद रांची-लोहरदगा रेल को रोक दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola