जमीन विवाद में हत्या का फरार आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जगन्नाथपुर पुलिस ने गोरियाडुबा आरोपी को दबोचा जगन्नाथपुर : हत्या के बाद लाश छिपाने के फरार आरोपी दुरशु चोतोम्बा को 13 वर्षों बाद मंगलवार को जगन्नाथपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस संबंध में थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि जगन्नाथपुर के गोरियाडुबा से गिरफ्तार दुरशु चोतोम्बा का अपने गांव के बृजमोहन चोतोम्बा के साथ […]
विज्ञापन
जगन्नाथपुर पुलिस ने गोरियाडुबा आरोपी को दबोचा
जगन्नाथपुर : हत्या के बाद लाश छिपाने के फरार आरोपी दुरशु चोतोम्बा को 13 वर्षों बाद मंगलवार को जगन्नाथपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस संबंध में थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि जगन्नाथपुर के गोरियाडुबा से गिरफ्तार दुरशु चोतोम्बा का अपने गांव के बृजमोहन चोतोम्बा के साथ जमीनी विवाद चल रहा था.
दुरशु चोतोम्बा पर अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2006 में बृजमोहन चोतोम्बा के बहनोई बीरेंद्र हेस्सा की हत्या कर शव छुपाने का आरोप था. बृजमोहन चोतोम्बा के बयान पर जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज हुआ था. इसके बाद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को मंगलवार की अहले सुबह गोरियाडुबा से गिरफ्तार कर जेल भेज गया.
इस केस में कुल 8 लोग शामिल थे. पांच अारोपियों को पूर्व में जेल भेजा गया है. दो अारोपियों की मृत्यु हो गयी है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक, सअनि उमेश प्रसाद, तारकनाथ सिंह, दिलीप कुमार व जिलाबल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










