डीएसपी पर छठी की छात्रा से छेड़खानी की प्राथमिकी

डीआइजी दुमका ऑफिस में कार्यरत हैं डीएसपी सुरेश पासवान सरायढेला में है आवास धनबाद : डीआइजी दुमका ऑफिस में कार्यरत डीएसपी सुरेश पासवान के खिलाफ सरायढेला थाना में छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि अगर जांच में डीएसपी पर लगे आरोप सही पाये गये तो उन्हें जेल जाना […]
डीआइजी दुमका ऑफिस में कार्यरत हैं डीएसपी सुरेश पासवान
सरायढेला में है आवास
धनबाद : डीआइजी दुमका ऑफिस में कार्यरत डीएसपी सुरेश पासवान के खिलाफ सरायढेला थाना में छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि अगर जांच में डीएसपी पर लगे आरोप सही पाये गये तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा. डीएसपी पर आरोप धनबाद के एक प्रतिष्ठित स्कूल की छठी क्लास की छात्रा ने लगाया है. छात्रा डीएसपी के पड़ोस में रहती है.
पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार छात्रा का कहना है कि डीएसपी उसे गंदे तरीके से छूते थे. कई बार उसके निजी अंगों में हाथ लगाया है. विरोध करने पर वह उसे डराया भी करते थे. जब भी वह धनबाद आते थे तो घर में घुस कर इस तरह की हरकत करते थे. डर के कारण वह अपने परिजन से यह बात नहीं कह पाती थी. शुक्रवार को उन्होंने फिर से यही हरकत की तो छात्रा ने अपने परिजन को बताया. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
विदित हो कि डीएसपी यहां बीसीसीएल के क्वार्टर में रहते हैं. उनका परिवार यहीं रहता है. वह अवकाश में दुमका से यहां आते-जाते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




