फीस मांगने पर मुवक्किल ने अधिवक्ता से की मारपीट

बोकारो : बोकारो व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार के साथ मंगलवार को उनके मुवक्किल ने बकाया फीस मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट की. श्री कुमार ने बीएस सिटी थाना में मामला दर्ज कराया है. इसमें सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के लकड़ीगोला निवासी कुलदीप कुमार और राजनंदन प्रसाद को अभियुक्त बनाया गया है. अधिवक्ता के […]
बोकारो : बोकारो व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार के साथ मंगलवार को उनके मुवक्किल ने बकाया फीस मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट की. श्री कुमार ने बीएस सिटी थाना में मामला दर्ज कराया है. इसमें सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के लकड़ीगोला निवासी कुलदीप कुमार और राजनंदन प्रसाद को अभियुक्त बनाया गया है.
अधिवक्ता के अनुसार, वह कुलदीप कुमार का केस लड़ रहे थे. उसके भाई की बेल व पैरवी की. कई डेट का फीस कुलदीप कुमार ने बकाया रखा था. कुलदीप केस हार गये. कई बार तगादा करने के बाद भी उसने फीस नहीं दी. मंगलवार की सुबह कुलदीप व राज नंदन किसी काम से बार परिसर आये थे. इस दौरान अधिवक्ता ने बकाया फीस की मांग की तो आरोपियों ने गाली-गलौज व मारपीट की. हंगामा होने पर भीड़ जमा होने लगी और यह देखकर दोनों अभियुक्त अधिवक्ता के गला से सोना की चेन छीन कर भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




