मेदिनीनगर में एसडीओ के अंगरक्षक ने चालक का हाथ तोड़ा

मेदिनीनगर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी के अंगरक्षक ने आरसीएच पदाधिकारी के चालक मुखराम महतो की पिटाई कर दी. घटना में मुखराम का हाथ टूट गया है. सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. घटना बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे की है. बताया जाता है कि रांची के नामकुम से सरकारी वाहन से मुखराम वैक्सीन […]
मेदिनीनगर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी के अंगरक्षक ने आरसीएच पदाधिकारी के चालक मुखराम महतो की पिटाई कर दी. घटना में मुखराम का हाथ टूट गया है. सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. घटना बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे की है. बताया जाता है कि रांची के नामकुम से सरकारी वाहन से मुखराम वैक्सीन लेकर लौट रहा था. सदर अनुमंडल पदाधिकारी भी रांची से लौट रहे थे.
मुखराम ने बताया, पतकी जंगल के पास एक वाहन ने साइड मांगा. सामने से एक गाड़ी आ रही थी, इस कारण तत्काल साइड नहीं दे सका. मौका मिलने के बाद साइड दिया, तो पीछे से आ रहा वाहन आगे रुक गया. उसमें सदर अनुमंडल पदाधिकारी थे. जब तक कुछ समझ पाता, उनके अंगरक्षक गाड़ी से उतर कर मारपीट करने लगे. डंडे से पिटाई की. मेरे वाहन में आरसीएच पदाधिकारी डा वृजनंदन कुमार भी सवार थे. उन्होंने भी आग्रह किया, पर अंगरक्षक ने नहीं सुनी.
बाद में मुखराम घायलावस्था में ही वाहन को लेकर किसी तरह मेदिनीनगर पहुंचा. उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चालकों ने आंदोलन की धमकी दी है. वहीं चिकित्सकों का कहना है कि इस घटना के बाद यह स्पष्ट हो रहा है कि अंगरक्षक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उपायुक्त से मिल कर इसकी शिकायत की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




