मधुपुर में पूर्वा एक्सप्रेस पर पथराव, चार चोटिल

मधुपुर : मथुरापुर से मधुपुर स्टेशन के बीच नयी दिल्ली-हावड़ा डाउन पूर्वा एक्सप्रेस में असामजिक तत्वों द्वारा जमकर पथराव किया गया. ट्रेन के एसी बोगी बी-1 पथराव की चपेट में आ गया. घटना में उक्त बोगी के बर्थ नंबर 1 से आठ के बीच खिड़की का शीशा टूट गया. इससे बोगी में सफर कर रहे […]
मधुपुर : मथुरापुर से मधुपुर स्टेशन के बीच नयी दिल्ली-हावड़ा डाउन पूर्वा एक्सप्रेस में असामजिक तत्वों द्वारा जमकर पथराव किया गया. ट्रेन के एसी बोगी बी-1 पथराव की चपेट में आ गया. घटना में उक्त बोगी के बर्थ नंबर 1 से आठ के बीच खिड़की का शीशा टूट गया. इससे बोगी में सफर कर रहे दो युवती व दो पुरुष को चोट भी लगी है.
घटना दिन के करीब साढ़े तीन बजे की है. ट्रेन जब मधुपुर स्टेशन पहुंची, तो घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार कराया गया. उक्त ट्रेन के जेनरल बोगी में पटना से आ रहे मधुपुर निवासी राकेश रंजन भैया ने बताया कि जसीडीह से ट्रेन खुलने के बाद जैसे ही मथुरापुर स्टेशन के समीप पहुंची ही थी कि अचानक बी-1 एसी बोगी पर पत्थर चलने लगा. पथराव होता देख उक्त बोगी में सफर कर रहे यात्रियों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गयी. बताया जाता है कि उक्त ट्रेन पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया है. जिसे अबतक चिह्न्ति नहीं किया जा सका है.
हालांकि मधुपुर स्टेशन में घटना की सूचना रेल पुलिस व आरपीएफ को दी गयी है. रेल पुलिस व आरपीएफ मामले की छानबीन में जुटी है. जानकारी हो कि इसी तरह पूर्व में भी जामताड़ा से जसीडीह स्टेशन के बीच किसी एक्सप्रेस ट्रेन में असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया था. उक्त घटना में भी यात्री चोटिल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




