विधानसभा की सीटें बढ़ायें

Updated at : 30 Jun 2014 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा की सीटें बढ़ायें

बाबूलाल मरांडी ने लिखा प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को पत्र, कहा रांची : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर विधानसभा की सीटें दो गुणा करने का आग्रह किया है. श्री मरांडी ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में आग्रह किया है कि राज्य में विधानसभा की […]

विज्ञापन

बाबूलाल मरांडी ने लिखा प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को पत्र, कहा

रांची : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर विधानसभा की सीटें दो गुणा करने का आग्रह किया है. श्री मरांडी ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में आग्रह किया है कि राज्य में विधानसभा की सीटें 81 से बढ़ा कर 162 की जानी चाहिए. इससे जनजातियों के अलावा अन्य वर्ग के प्रतिनिधियों को भी विधानसभा में चुन कर आने का मौका मिलेगा, जिससे वे अपनी आवाज सदन में अच्छी तरह रख सकेंगे. श्री मरांडी ने राज्य में विधानपरिषद के गठन की भी मांग की है.

श्री मरांडी ने कहा कि है कि झारखंड में 32 जनजातियां और आठ आदिम जनजाति हैं. झारखंड में मुंडा, उरांव, संताल, गौड़ और हो को छोड़ कर झारखंड की शायद ही ऐसी कोई जनजाति है, जिन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत संसद या विधानसभा में चुन कर आने का मौका मिलता है. राज्य के आठ आदिम जनजाति में से कोई भी प्रतिनिधि कभी सदन नहीं पहुंच पाया है. विधानसभा परिषद का गठन कर आठों आदिम जनजाति के लिए विशेष रूप से सीटें आरक्षित की जानी चाहिए. झाविमो नेता ने कहा है कि ऐसे में आदिम जनजाति भी अपनी आवाज सदन के अंदर पहुंचा पायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola