Jharkhand : बोकारो में मवेशी लदे 6 मिनी ट्रक जब्त, ड्राइवर और खलासी हिरासत में

बोकारो : झारखंड के बोकारो में मवेशी लदे 6 मिनी ट्रक जब्त किये गये हैं. इनके ड्राइवरों और खलासियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. जांच के लिए अधिकारियों का एक दल रांची से बोकारो पहुंच गया है. जांच दल बोकारो के जरीडीह थाना में ड्राइवरों और खलासियों से पूछताछ […]
बोकारो : झारखंड के बोकारो में मवेशी लदे 6 मिनी ट्रक जब्त किये गये हैं. इनके ड्राइवरों और खलासियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. जांच के लिए अधिकारियों का एक दल रांची से बोकारो पहुंच गया है. जांच दल बोकारो के जरीडीह थाना में ड्राइवरों और खलासियों से पूछताछ करेगा.
बताया जाता है कि जरीडीह थाना क्षेत्र में स्थित जैनामोड़-फुसरो मार्ग पर मिश्रा साइड में देर रात पुलिस के गश्ती दल ने 6 मिनी ट्रकों को देखा. संदेह होने पर पुलिस ने वाहनों को रोककर ड्राइवर और खलासी से पूछताछ की. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मिनी ट्रकों की तलाशी ली गयी.
पुलिस ने देखा कि सभी मिनी ट्रकों में मवेशी लदे हैं. इसके बाद वाहनों को जब्त कर पुलिस ने सभी वाहनों के ड्राइवरों और खलासियों को हिरासत में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




