अभी जेल में ही रहेंगे यशवंत,कल मनाने आयेंगे आडवाणी

Updated at : 16 Jun 2014 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
अभी जेल में ही रहेंगे यशवंत,कल मनाने आयेंगे आडवाणी

रांची : झारखंड में बिजली की समस्या के खिलाफ आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज एक बार फिर जमानत पत्र भरने से मना कर दिया जिसके बाद अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 28 जून तक बढा दी. वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में बिजली की समस्या के खिलाफ आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज एक बार फिर जमानत पत्र भरने से मना कर दिया जिसके बाद अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 28 जून तक बढा दी.

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी कल नई दिल्ली से यहां आएंगे और सिन्हा को जमानत लेकर जेल से बाहर आने के लिए मनाएंगे. हजारीबाग में समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन करने, झारखंड विद्युत बोर्ड के महाप्रबंधक धनेश झा का घेराव करने एवं उन्हें रस्सियों से बांधने के आरोप में 3 जून से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद सिन्हा को उनके 57 समर्थकों के साथ आज हजारीबाग के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया.

सिन्हा ने एक बार फिर जमानत पत्र भरने से मना कर दिया जिसके बाद समर्थकों समेत उन्हें 28 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने बताया कि आडवाणी यशवंत सिन्हा को जमानत पर जेल से बाहर आने के लिए मनाने कल यहां आ रहे हैं. वह जेल में यशवंत सिन्हा से मुलाकात करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola