बेटी संग कुएं में कूदी मां, मौत

Updated at : 04 Jun 2014 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी संग कुएं में कूदी मां, मौत

भुरकुंडा : पतरातू प्रखंड हरिहरपुर पंचायत के मेलानी गांव में पारिवारिक विवाद में मां ने अपनी बेटी के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी. मंगलवार को दोनों का शव कुएं से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. बताया गया कि मेलानी गांव के रोशन महतो की पत्नी बसंती देवी (26) अपनी पुत्री […]

विज्ञापन

भुरकुंडा : पतरातू प्रखंड हरिहरपुर पंचायत के मेलानी गांव में पारिवारिक विवाद में मां ने अपनी बेटी के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी. मंगलवार को दोनों का शव कुएं से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. बताया गया कि मेलानी गांव के रोशन महतो की पत्नी बसंती देवी (26) अपनी पुत्री अंजलि कुमारी (डेढ़ वर्ष) को पीठ में बांध कर कुएं में कूद गयी. बताया गया कि बसंती देवी की अपनी सास से झगड़ा हो गया था.

इसके बाद से बसंती अपनी बेटी के साथ घर से निकल गयी थी. पति रोशन महतो रविवार हाट भुरकुंडा में प्याज बेचने गया था. लौटा, तो पत्नी की खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. रोशन ने खोजबीन की. मां-बेटी का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर एक कुएं में पाया गया. गुस्साये ग्रामीणों ने बसंती देवी के ससुर जगन्नाथ महतो की पिटाई कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola