पत्थर खदान में दो मजदूरों की मौत, तीन की हालत नाजुक

Updated at : 04 Jun 2014 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
पत्थर खदान में दो मजदूरों की मौत, तीन की हालत नाजुक

पाकुड़ : मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पीपलजोड़ी के एक पत्थर खदान में मंगलवार को अपराहन लगभग साढ़े चार बजे दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पत्थर खदान मालिक द्वारा इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मजदूर पीपलजोड़ी […]

विज्ञापन

पाकुड़ : मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पीपलजोड़ी के एक पत्थर खदान में मंगलवार को अपराहन लगभग साढ़े चार बजे दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पत्थर खदान मालिक द्वारा इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक मजदूर पीपलजोड़ी स्थित कासफुल शेख के पत्थर खदान में काम कर रहे थे और उपर से खदान का मिट्टी धंस कर उन पर गिर पड़ा जिसके कारण गुलाब शेख एवं एक अन्य मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि तीन मजदूर घायल हो गये. मृतक गुलाब शेख सीतापहाड़ी गांव का निवासी है. घटना के लगभग एक घंटे बाद सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola