चांडिल : विक्षिप्त ने गला दबा कर मां को मार डाला

Updated at : 04 Jun 2014 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
चांडिल : विक्षिप्त ने गला दबा कर मां को मार डाला

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के रांगाटांड में एक विक्षिप्त युवक ने गला दबाकर अपनी मां की हत्या कर दी. मामले की जानकारी देते हुए चांडिल थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि रांगाटांड निवासी 60 वर्षीय सरला सिंह सरदार को उसके विक्षिप्त पुत्र 28 वर्षीय धनंजय कुमार ने गला दबाकर मार डाला. धनंजय कुमार […]

विज्ञापन

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के रांगाटांड में एक विक्षिप्त युवक ने गला दबाकर अपनी मां की हत्या कर दी. मामले की जानकारी देते हुए चांडिल थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि रांगाटांड निवासी 60 वर्षीय सरला सिंह सरदार को उसके विक्षिप्त पुत्र 28 वर्षीय धनंजय कुमार ने गला दबाकर मार डाला.

धनंजय कुमार मानसिक रुप से विक्षिप्त है और दौरा पड़ने पर वह इस प्रकार की हरकत किया करता था. इसकी सूचना मिलने पर चांडिल पुलिस रांगाटांड पहुंची और विक्षिप्त को उसके ही घर में बंद कर रख दिया. इसके साथ पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को धनंजय को इलाज के लिए रिनपास रांची भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola