पंकज गुप्ता हत्याकांड : मुख्य शूटर मैदुल लश्कर ने गुनाह कबूल किया

Updated at : 29 Mar 2018 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
पंकज गुप्ता हत्याकांड : मुख्य शूटर मैदुल लश्कर ने गुनाह कबूल किया

रांची : लोहरदगा के भाजपा नेता पंकज लाल गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी मैदुल लश्कर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. कोलकाता से गिरफ्तार मैदुल ने बताया है कि उसने किसी व्यक्ति को मारने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी ली थी. लेकिन, व्यक्ति की पहचान करने में उससे चूक हो गयी और […]

विज्ञापन

रांची : लोहरदगा के भाजपा नेता पंकज लाल गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी मैदुल लश्कर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. कोलकाता से गिरफ्तार मैदुल ने बताया है कि उसने किसी व्यक्ति को मारने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी ली थी. लेकिन, व्यक्ति की पहचान करने में उससे चूक हो गयी और पंकज लाल गुप्ता को मार बैठा. मैदुल के पास से पुलिस को एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं. उसने बताया कि पंकज गुप्ता को पीछे से गोली मारी गयी थी.

मुख्य शूटर को गुरुवार को कोलकता सेरांची लाया गया. इसके बाद से उसकी निशानदेही पर हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर रही है.

ज्ञात हो कि पिछले दिनों सुबह-सुबह रांची से सटे नगड़ी स्टेशन के पास पंकज लाल गुप्ता की सुबह-सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. गुप्ता स्टेशन के बाहर एक दुकान में चाय पीने गये थे. लोहरदगा के रहने वाले पंकज गुप्ता अपनी जमीन की बाउंड्री करवाने के सिलसिले में कई दिनों से रांची में ही रह रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola