फूड स्टाइलिस्ट बन कर आप ऐसे संवार सकते हैं अपना करियर

Updated at : 09 Oct 2017 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
फूड स्टाइलिस्ट बन कर आप ऐसे संवार सकते हैं अपना करियर

फूड एंड बेवरेज रिटेल इंडस्ट्री का दायरा जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे फूड स्टाइलिस्ट की डिमांड बढ़ रही है. अब से कुछ साल पहले तक फूड स्टाइलिंग का क्षेत्र एड फिल्म्स, प्रिंट एड या फूड पैकेजिंग तक ही सीमित था.मगर आज फूड और मनोरंजन उद्योग के विकास के साथ इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं बढ़ी […]

विज्ञापन

फूड एंड बेवरेज रिटेल इंडस्ट्री का दायरा जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे फूड स्टाइलिस्ट की डिमांड बढ़ रही है. अब से कुछ साल पहले तक फूड स्टाइलिंग का क्षेत्र एड फिल्म्स, प्रिंट एड या फूड पैकेजिंग तक ही सीमित था.मगर आज फूड और मनोरंजन उद्योग के विकास के साथ इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं बढ़ी हैं.

आप खिलाड़ी हैं, तो रेलवे में ऐसे कर सकते हैं नौकरी

सुनहरे भविष्य की हैं संभावनाएं

कुकिंग बुक्स, मैग्जीन्स, विज्ञापन एजेंसियों, फिल्म प्रोडक्शन हाउसेज, पब्लिशिंग हाउसेज, होटल, रेस्तरां, डिजाइन हाउसेज के अलावा फूड संबंधी रिएलिटी शोज में इन दिनों फूड स्टाइलिस्ट की खासी डिमांड देखी जा रही है.इसके अलावा, फ्रीलांसर के तौर पर भी इस कैरियर की शुरुआत की जा सकती है.ऐसे में कहा जा सकता है यह क्षेत्र युवाओं के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर सकता है.अगर आपका काम अच्छा होगा, तो कमाई भी निश्चित रूप से बेहतर हो सकती है. टैलेंट और सूझ-बूझ से इस क्षेत्र में अपार अवसर तलाशे जा सकते हैं.यूं भी फूड एंड बेवरेज रिटेल इंडस्ट्री के व्यापार में पिछले दो सालों में 35 फीसदी का इजाफा हुआ है.इसलिए यहां सुनहरे भविष्य की पूरी संभावनाएं हैं.ज्यादातर युवा इसे केवल कुकिंग तक सीमित समझते हैं लेकिन यह इससे कहीं ज्यादा बढ़कर है.

बिहार में आर्मी भर्ती के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन

प्रेजेंटेशन का है कमाल

अक्सर टीवी विज्ञापनों, रेस्तराओं और कुलिनरी मैग्जीन्स में ऐसे फूड आइटम्स या डिशेज को देखा होगा, जिन्हें लेने के लिए मन मचल गया होगा.यह प्रेजेंटेशन का कमाल है, जिसे फूड स्टाइलिंग कहते हैं.इसमें फूड स्टाइलिस्ट्स फोटोग्राफर्स के साथ मिलकर खूबसूरत इमेज क्रिएट करते हैं.सिनेमा अथवा धारावाहिकों में भी आप इस कैरियर की शानदार झलक देख सकते हैं.यहां आपका मन प्रजेंट किए गए फूड उसकी सजावट, उसकी डिजाइन उसकी पैकेजिंग की चकाचौंध आपको जरूर लुभाती होगी यह सब फूड स्टाइलिंग कॅरियर से जुड़े लोग करते हैं.तो सोचिए जब खाने की सजावट आपका इतना मन मोह सकती है तो यह कैरियर भी आपको कितना लाभ दे सकता है.

जेइइ एडवांस्ड 2018 में अब चार हजार अधिक छात्रों को मिलेगा मौका

यूं होता है काम

एक फूड स्टाइलिस्ट खाने की वस्तुओं को कुछ इस तरह सजाता है कि आपका मन तुरंत उन्हें टेस्ट करने या खरीदने को होने लगता है.इस काम में काफी मेहनत और क्रियाशीलता की आवश्यकता होती है.फूड स्टाइलिस्ट के ऊपर खाने की सामग्री और सजावटी सामान की खरीददारी से लेकर खाना तैयार करने, उसका फोटो शूट कराने आदि की जिम्मेदारी होती है.शूट से पहले कॉन्सेप्ट क्रिएट करना, जरूरी क्रॉकरी, ग्लासवेयर, कटलरी, फूल, कैंडल, रिबन आदि इकट्टा करने का काम भी स्टाइलिस्ट का ही होता है.वह व्यंजनों को इस तरह पेश करता है कि वे फ्रेश और टेस्टी नजर आने लगते हैं.

बिहार में लेक्चरर बनना है, तो जल्द कीजिये आवेदन

करियर के लिए कुलिनरी आर्ट में बेसिक ट्रेनिंग

जो लोग इसमें करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें कुलिनरी आर्ट में बेसिक ट्रेनिंग लेनी होगी.इससे उन्हें तकनीकी तौर पर जानकारी मिल जाएगी कि अलग-अलग फूड आइटम्स तथा उनमें डलने वाली सामग्री एक-दूसरे पर कैसा प्रभाव डालती हैं.इसके अलावा होटल मैनेजमेंट में डिग्री रखने वाले भी फूड स्टाइलिस्ट के तौर पर अपना भविष्य बना सकते हैं.

यूजीसी नेट-2017 की परीक्षा 5 नवंबर को

चुनौतियां भी हैं यहां

फूड स्टाइलिस्ट का जॉब काफी चुनौती भरा होता है क्योंकि कुछ समय के बाद स्टाइल किया गया भोजन खराब होने लगता है.ऐसे में सही को-ऑर्डिनेशन होना बहुत जरूरी है.कई बार अंतिम क्षणों में क्लाइंट की डिमांड बदल सकती है़.बुक पब्लिशर्स, मैग्जींस एंड एडवरटाइजिंग एजेंसीज, किचन मार्केट, न्यू मार्केट्स एंड रिटेल स्टोर,न्यू रेस्टोरेंटस, फूड चेन, सुपर मार्केट एवं रिटेल स्टोर्स, फूड पैकेजिंग इंडस्ट्रीज, टेलिविजन हाउसेज और फिल्म प्रोडक्शन हाउसेज आदि में इस कैरियर को लेकर अपार संभावनाएं हैं.

झारखंड में हाईस्कूल शिक्षक के लिए 29 अक्टूबर से होगी परीक्षा, 2.58 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

यहां से करें पढ़ाई

मुंबई इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग

न्यूट्रिशन कॉलेज

कुलिनरी एकाडमी, सिडाडे डि गोवा

फूड क्रॉफ्ट इंस्टीट्यूट, पुणे

नेशनल काउंसिल फॉर होटल एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, नोएडा

जेएनयू में पढ़ना है, तो ऐसे लीजिये एडमिशन

झारखंड में हाईस्कूल शिक्षक के लिए आपने किया है आवेदन, तो जरूर पढ़िये ये खबर, कहीं आपका आवेदन रद्द तो नहीं हो गया !

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola