Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: साहिबगंज के राजमहल में थोक किराना दुकान में लगी भीषण आग

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की आज की प्रमुख खबरें.

Jharkhand Breaking News LIVE: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दिन भर की जरूरी खबरें हम आपको यहां देंगे. बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

साहिबगंज के थोक किराना दुकान में भीषण आगजनी

राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक स्थित व्यवसायी अमर चिरानियां के थोक किराना दुकान में अचानक भीषण आग जानी होने से लाखों रुपए की क्षति हुई है. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. घटना सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी गुलाम सरवर मौके पर पहुंचे और अग्निशमन वाहन को बुलाया और आग पर काबू पाया गया. समाचार लिखे जाने तक क्षतिपूर्ति की लागत का आकलन नहीं किया जा सका है. लेकिन लाखों में क्षति होने की बात कही जा रही है.

राज्य स्तरीय युवा संसद का आयोजन, हजारीबाग की नुपूर माला अव्वल

रांची: नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय युवा संसद का आयोजन 24 और 25 फरवरी को मोरहाबादी स्थित कार्यालय में हुआ. वर्चुअल मोड मेें हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही. इसमें प्रथम स्थान हजारीबाग की नुपूर माला को, द्वितीय स्थान पर रांची के आकाश कुमार तथा तृतीय स्थान रांची की ही आयशा फातिमा रहीं. तीनों प्रतिभागी, राष्ट्रीय स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इससे पूर्व नेहरू युवा केंद्र संगठन की राज्य निदेशक हनी सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और संसद में अपनी बातों को सहजता के साथ रखने के लिए प्रोत्साहित किया. प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय मास कम्युनिकेशन विभाग के निदेशक डॉ बीपी सिन्हा, संत जेवियर्स कॉलेज हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष कमल बोस, आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी की डॉ अनिता कुमारी, एमिटी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम लीडर डॉ विरेश कुमार तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अध्यक्ष रंधीर कुमार निर्णायक की भूमिका में थे.

सीएम चंपाई सोरेन के समक्ष युवाओं व महिलाओं ने झामुमो का दामन थामा

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में झामुमो के मिलन समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों और दलों के लगभग 3 हजार युवा और महिलाओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के समक्ष झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में झामुमो का दामन थामा.

सीएम चंपाई सोरेन ने साहिबगंज, गोड्डा व पाकुड़ के अबुआ आवास के लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र

साहिबगंज: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने साहिबगंज के भोगनाडीह में आयोजित अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में साहिबगंज, गोड्डा और पाकुड़ के लाभुकों को आवास का स्वीकृति पत्र और उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि का हस्तांतरण किया.

सीएम चंपाई सोरेन ने साहिबगंज में शहीदों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

साहिबगंज: सीएम चंपाई सोरेन ने साहिबगंज में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमर वीर शहीदों के वंशजों से मुलाकात की.

रांची में आज कुड़मी समाज की हुंकार महारैली, भारी संख्या में जुटे लोग

टोटेमिक कुड़मी-कुरमी को एसटी का दर्जा देने की मांग को लेकर आज, 25 फरवरी को रांची के मोरहाबादी मैदान में हुंकार महारैली का आयोजन किया गया है. इस महारैली के माध्यम से केंद्र सरकार से एसटी का दर्जा देने की मांग की जा रही है. इस महारैली में शामिल होने के लिए झारखंड के सभी जिलों से भारी संख्या में लोग मोरहाबादी पहुंचे हैं. दूसरे जिलों से बसों और ऑटो से लोग यहां पहुंचे है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola