झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना पहुंचीं होटवार जेल, बंदियों से की बात, मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी

Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 12 May 2024 6:54 PM

विज्ञापन

होटवार जेल में जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करतीं कुमारी रंजना अस्थाना

झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना रविवार को रांची की होटवार जेल पहुंचीं. उन्होंने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया और महिला व पुरुष बंदियों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली.

विज्ञापन

रांची: झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने रविवार को रांची की होटवार जेल (बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार) का निरीक्षण किया. उन्होंने पुरु‍ष व महिला वार्ड में बंदियों से बातचीत कर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. कम उम्र के दिख रहे बंदियों से भी आयु व केस की जानकारी ली. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर वे रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडे के साथ जेल पहुंची थीं. जेल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

जमानत की शर्तों में बदलाव को लेकर करें आवेदन
झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने कहा कि जिन बंदियों की जमानत हो गयी है, लेकिन बेलर के अभाव में वे जेल में ही हैं, तो वे जमानत की शर्तों में बदलाव के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) को आवेदन दे सकते हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के साथ-साथ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के बारे में भी बंदियों को जानकारी दी गयी.

Also Read: छात्रा की आत्महत्या मामले में झालसा ने लिया संज्ञान, डालसा को दिया ये निर्देश

पुरुष व महिला वार्ड का निरीक्षण
झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पुरुष वार्ड में बंदियों से मुलाकात की और कम उम्र के दिख रहे बंदियों से उन्होंने उम्र और केस की जानकारी ली. महिला वार्ड में बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार की भी जानकारी ली.

बंदियों को दी जा रही वोकेशनल ट्रेनिंग की भी जानकारी ली
जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया. वहां उपस्थित डॉक्टर से बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. जेल में बंदियों को दी जा रही वोकेशनल ट्रेनिंग के संबंध में भी जानकारी ली. इसके साथ ही जेल के विधिक सहायता केंद्र, वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष एवं ई-मुलाकात सेवा कक्ष का भी निरीक्षण किया. रांची की होटवार जेल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. सभी विचाराधीन बंदियों को उनके अधिकार की जानकारी दी गयी.

मौके पर ये थे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन, अवर सचिव झालसा अभिषेक कुमार, रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव राकेश रंजन, एआईजी जेल हमीद अख्तर एवं बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के कर्मचारी और चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य उपस्थित थे.

Also Read: झालसा ने डालसा से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola