Gujarat Election 2022: जब पीएम मोदी लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए उतर गये कार से नीचे, देखें VIDEO

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शहरी नक्सली अपना चोला बदलकर गुजरात में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह राज्य उन्हें बर्बाद कर देगा. भरूच जिले में देश के पहले बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखने के बाद यह बात कही और आदमी पार्टी पर करारा हमला किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे में लोगों का दिल जीतने से पीछे नहीं रहे. उन्होंने रैली के दौरान गुजरात की जनता के लिए अपनी कार की सवारी छोड़ दी और सड़क पर पैदल ही चल पड़े. दरअसल रोड़ शो के दौरान गुजरात के जामनगर में लोगों ने पीएम मोदी का भव्य तरीके से स्वागत किया. इस दौरान एक व्यक्ति ने अभिवादन करते हुए पीएम मोदी को उनकी मां के साथ एक शानदार तस्वसीर भेंट करने की इच्छा जाहिर की. इसपर प्रधानमंत्री ने अपनी कार से निचे उतर गये और उस व्यक्ति तक जा पहुंचे और उनसे तस्वीर स्वीकार की. फिर एक छोटी तस्वीर पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया. इस दौरान भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी की जय का नारे गुंजने लगे.
शहरी नक्सली गुजरात में प्रवेश की फिराक में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शहरी नक्सली अपना चोला बदलकर गुजरात में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह राज्य उन्हें बर्बाद कर देगा. भरूच जिले में देश के पहले बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही और आम आदमी पार्टी पर करारा हमला किया.
Also Read: Gujarat Election: गुजरात में फिर खिलेगा कमल या AAP करेगी कमाल, इस समुदाय पर टिकी है सबकी निगाहें
#WATCH | PM Narendra Modi got down from his car to accept people’s greetings in Jamnagar, Gujarat earlier this evening. pic.twitter.com/t7iLTOs3eK
— ANI (@ANI) October 10, 2022
गुजरात में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी आम आदमी पार्टी
मालूम हो इस साल के अंत में गुजरात विधानसभा के चुनाव होने हैं. आम आदमी पार्टी यहां अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने में लगी हुई है. इस कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कई बार गुजरात का दौरा भी कर चुके हैं.
प्रधानमंत्री मोदी को ‘नीच आदमी’ कहना गुजरात का अपमान: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया और इसे भारत की सभी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और गुजरात का अपमान बताया. भाजपा के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें आप के गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया प्रधानमंत्री मोदी को ‘नीच आदमी’ कहते सुने जा सकते हैं. यह वीडियो 2019 का बताया जा रहा है और यह लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










