Gujarat : गुजरात के वडोदरा में बॉयलर फटने से चार की मौत, 15 घायल

Gujarat : मृतकों में एक महिला और उसकी चार साल की बेटी भी शामिल है. हादसे में 15 लोगों के घायल होने की भी खबर है
Gujarat : वडोदरा से एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां के वडसर ब्रिज के पास एक कंपनी में बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक महिला और उसकी चार साल की बेटी भी शामिल है. हादसे में 15 लोगों के घायल होने की भी खबर है जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विस्फोट के सही कारणों का पता ��गाने का प्रयास किया जा रहा है. बॉयलर फटने से कंपनी के कई कर्मचारी झुलस गये हैं. हादसे के तुरंत बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव में जुट गई. बताया जा रहा है कि बगल वाली कंपनी की दीवार भी उस विस्फोट के बाद ढह गई.
धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके थर्रा गये. कंपनी के पास की दीवारें टूट गईं और पास के एक घर का सामान भी बिखर गया. खबरों की मानें तो करीब डेढ़ किमी तक इमारतों के शीशे टूट गए.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










