Gujarat Assembly Elections: AAP की चौथी सूची में आदिवासियों, शिक्षकों और व्यापारियों को मिली टिकट

आम आदमी पार्टी ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की जो चौथी सूची जारी की है, जिसमें शिक्षकों, व्यापारियों और आदिवासियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. उम्मीदवारों की चौथी सूची में 12 सीट शामिल हैं.
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयार में जुट गयी हैं. आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है. जिसमें 12 उम्मीदवारों की टिकट दी गयी है.
आप की चौथी सूची में आदिवासियों, शिक्षकों और व्यापारियों को मिली टिकट
आम आदमी पार्टी ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की जो चौथी सूची जारी की है, जिसमें शिक्षकों, व्यापारियों और आदिवासियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. उम्मीदवारों की चौथी सूची में 12 सीट शामिल हैं, जिनमें से दो- गरबाड़ा और गंडवी- अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं. इन 12 में से दो सीट 2017 में कांग्रेस ने जीती थी, जबकि 10 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी. इन दर्जन भर सीट में से दो- अमराईवाड़ी और वटवा- अहमदाबाद शहर में हैं, जबकि एक- लिंबायत- सूरत शहर में है.
Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले ‘हाय महंगाई’ पर जोर, कांग्रेस का बंद कितना सफल
Here's our Fourth List of Candidates for the upcoming 2022 Gujarat Assembly Elections.
Congratulations to all. Gujarat is ready for change 💯 pic.twitter.com/HoiWyd0S6u
— AAP (@AamAadmiParty) October 6, 2022
गुजरात चुनाव के लिए आप ने अबतक 41 को उतारा मैदान पर
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अबतक 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. मालूम हो आम आदमी पार्टी गुजरात के सभी 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
चौथी सूची में इन्हें मिली टिकट
हिम्मतनगर सीट से निर्मलसिंह परमार
गांधीनगर (दक्षिण) से दौलत पटेल (व्यवसायी)
साणंद सीट से कुलदी��� वाघेला (उद्योगपति)
वटवा से बिपिल पटेल (कपड़ों की दुकान चलाते हैं)
अमरईवाड़ी से भरत पटेल (आप कार्यकर्ता)
केशोद से रामजीभाई चुडासमा (कोली समुदाय के नेता )
थसरा, खेड़ा जिला से नटवरसिंह राठौड़
शहर, पंचमहल जिला से तख्तसिंह सोलंकी (लोकप्रिय नेता)
कलोल, पंचमहल जिला से दिनेश बरिया (कला शिक्षक)
गरबाड़ा से शैलेश भाभोर (आप कार्यकर्ता)
लिंबायत, सूरत से पंकज तायडे (एक व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता)
गंडवी से पंकज पटेल (युवा आदिवासी नेता)
आप ने गुजरात में जनता को लुभाने के लिए किये गये वायदे
आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राज्य में आक्रामक रूप से प्रचार कर रहे हैं. मतदाताओं को लुभाने के लिए उनका रैलियों और सभाओं का दौर जारी है, जिनमें वह मुफ्त बिजली और बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई चुनावी वायदे कर रहे हैं. भाजपा तथा विपक्षी कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है. असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










