हिरासत में मौत मामला: उम्रकैद की सजा पाए तीनों अधिकारियों को गुजरात हाईकोर्ट ने दी जमानत, अदालत ने कही ये बात

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 May 2023 7:03 PM

विज्ञापन

गुजरात हाईकोर्ट ने 1995 के कस्टडी में मौत मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे वायु सेना के 3 अधिकारियों को जमानत दे दी है. बीते साल सीबीआई कोर्ट ने 1995 में वायु सेना कैंटीन नागरिक रसोइया की हिरासत में मौत मामले में तीनों अधिकारियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.

विज्ञापन

गुजरात हाईकोर्ट ने 1995 के कस्टडी में डेथ मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे वायु सेना के 3 अधिकारियों को जमानत दे दी है. सीबीआई की विशेष अदालत ने बीते साल उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी. जस्टिस एसएच वोरा और जस्टिस एसवी पिंटो ने रिटायर ग्रुप कैप्टन अनूप सूद, रिटायर सार्जेंट अनिल के एन और सर्विंग सार्जेंट महेंद्र सिंह शेरावत की सजा को निलंबित कर दिया है. बेंच ने कहा है कि दोषियों को दोषमुक्ति का मौका दिया जाना चाहिए. बता दें कि इन अफसरों को धारा 302,348, 377 के तहत दोषी करार दिया गया था, जिसे गुजरात हाईकोर्ट ने अभी रद्द कर दिया है. हाईकोर्ट ने 50 हजार रुपये मुचलके पर बेल दी है.

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल अहमदाबाद की सीबीआई अदालत ने 1995 में वायु सेना कैंटीन नागरिक रसोइया की हिरासत में मौत मामले में वायुसेना के तीन अधिकारियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. लेकिन गुजरात हाई कोर्ट की खंडपीठ ने शुक्रवार को भारतीय वायु सेना के तीनों अधिकारियों की आजीवन कारावास की सजा को निलंबित कर दिया.

बता दें, 1995 में जामनगर वायु सेना स्टेशन में स्क्वाड्रन लीडर और स्टेशन सुरक्षा अधिकारी के रूप में काम कर रहे सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अनूप सूद, सेवानिवृत्त सार्जेंट अनिल केएन और सार्जेंट महेंद्र सिंह शेरावत को कोर्ट ने सजा सुनाते हुए कहा था कि हिरासत में यातना सबसे खराब अपराध है. द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में तीन अन्य अभियुक्त, सेवानिवृत्त सत्येंद्रनाथ चक्रवर्ती, सेवानिवृत्त निर्मल कुमार मजूमदार और सेवानिवृत्त राजेश सिंह कटारिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया था. 

Also Read: The Kerala Story फिल्म को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- वोटबैंक के लिए आतंकवाद को बढ़ाया

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola