गुजरात चुनाव 2022: पहली चुनौती के लिए अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तैयार, कांग्रेस के लिए जीत आसान नहीं

Updated:
विज्ञापन
गुजरात चुनाव 2022: पहली चुनौती के लिए अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तैयार, कांग्रेस के लिए जीत आसान नहीं

**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @ShashiTharoor ON WEDNESDAY, OCT. 26, 2022** New Delhi: Congress President Mallikarjun Kharge with party leaders Sonia Gandhi and Shashi Tharoor in New Delhi, Wednesday, Oct 26, 2022. (PTI Photo)(PTI10_26_2022_000289B)

जहां हिमाचल प्रदेश में जनता हर बार अलग-अलग पार्टियों को मौका देती है. वहीं गुजरात की सत्ता पर करीब 27 साल से भाजपा ने कब्जा जमा रखा है. कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुजरात में कांग्रेस को जीत दिलानेे प्रदेश जाने वाले हैं.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : कांग्रेस का अध्‍यक्ष पद संभालने के बाद पार्टी अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सामने दो प्रदेशों के विधानसभा में जीत दिलाने की पहली परीक्षा सामने है. जानकारी के अनुसार खरगे 29 अक्टूबर को नवसारी जाएंगे. कांग्रेस के अध्यक्ष पद संभालने के बाद उनकी ये पहली गुजरात यात्रा होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगले सप्‍ताह गुजरात में विधानसभा चुनाव की घोषणा चुनाव आय��ग कर सकता है.

यहां चर्चा कर दें कि इस बार गुजरात में कांग्रेस की राह आसान नजर नहीं आ रही है. कांग्रेस और भाजपा के अलावा चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ भी नजर आ रही है. पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी गुजरात में कर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

मल्लिकार्जुन खरगे को है खासा अनुभव

मल्लिकार्जुन खरगे की बात करें तो वे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले एस निजालिंगप्पा के बाद कर्नाटक के दूसरे नेता व बाबू जगजीवन राम के बाद इस पद पर पहुंचने वाले दूसरे दलित नेता हैं. लगातार नौ बार विधायक व दो बार लोकसभा सांसद रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना सियासी सफर गृह जिले गुलबर्ग में यूनियन नेता के रूप में शुरू किया था. वह कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के प्रमुख, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में में भी कार्य कर चुके हैं.

Also Read: Gujarat Election 2022: कपड़ा उद्योग का केंद्र है गुजरात, विधानसभा चुनाव में बनेगा मुद्दा?
चुनौतियां

1. कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नये सिरे से ऊर्जा का संचार करना

2. बतौर अध्यक्ष स्वतंत्र निर्णय लेते हुए दिखना

3. पार्टी में संगठनात्मक सुधार पर देना होगा जोर

4. पार्टी के अंदर पीढ़ीगत खाई को पाटना

5 . विपक्षी दलों को करना होगा एकजुट

6. हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा होने वाले हैं. इसमें कांग्रेस को जीत दिलाना खरगे के लिए एक चुनौती है.

-6,825 मतों से खरगे ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को किया था पराजित

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 का हाल

जहां हिमाचल प्रदेश में जनता हर बार अलग-अलग पार्टियों को मौका देती है. वहीं गुजरात की सत्ता पर करीब 27 साल से भाजपा ने कब्जा जमा रखा है. यदि आपको याद हो तो साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे पार्टी को बल मिला था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 जबकि भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola