Elvish Yadav-Maxtern Fight: लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा ने किया एल्विश यादव का सपोर्ट, कहा- हम सब आपके साथ…

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Mar 2024 10:52 AM

विज्ञापन

Elvish Yadav-Maxtern Fight: एल्विश यादव इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए है. एल्विश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कथित तौर पर यूट्यूबर सागर ठाकुर की पिटाई करते दिखे. इस बीच एल्विश के सपोर्ट में अंजलि अरोड़ा उतर आई है.

विज्ञापन

Elvish Yadav-Maxtern Fight: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव सुर्खियों में बने हुए है. उनका वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो कथित तौर पर सागर ठाकुर उर्फ ​​मैक्सटर्न की पिटाई करते दिखे.

इस मामले में एल्विश के खिलाफ गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज की गई है. उनके खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है.

इस घटना को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर अलग-अलग राय है कि झगड़े में गलती किसकी थी. इस बीच लॉक अप फेम अंजलि अरोड़ा ने एल्विश को लेकर बड़ी बात कह दी है.

अंजलि अरोड़ा ने यूट्यूबर एल्विश यादव के सपोर्ट में पोस्ट लिखा. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा कि, किसी बात की कोई दिक्कत नहीं है, हम सब आपके साथ हैं. ऐसे बहुत आए या बहुत गए, सबको सफाई देने थोड़ी बैठेंगे हम लोग.

आगे अंजलि अरोड़ा ने लिखा, ऐसे बहुत आए या बहुत गए, सबको सफाई देने थोड़ी बैठेंगे हम लोग. हम आपके साथ हैं. साथ ही उन्होंने हैशटैग में #wesupportelvishyadav का इस्तेमाल किया.”

बीते दिन एल्विश ने अपना एक वीडियो शेयर कर कहा कि, एल्विश यादव को गिरफ्तार करो. कहानी का दूसरा पहलू मैं आपको बताऊंगा. कृपया इस वीडियो को अंत तक देखें, ताकि जो लोग विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं वे भी देख सकें… उनका एक्स अकाउंट खोलें, और उनका यूट्यूब चैनल देखें.

एल्विश ने आगे वीडियो में कहा, उन्होंने एक बयान दिया ‘तुझे और तेरे घर वालों को जिंदा जला दूंगा.’ आगे वो कहते है, अगर कोई उनके माता-पिता के बारे में नेगेटिव बातें करने की कोशिश करेगा तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी.

गौरलतब है कि सागर ठाकुर एक ‘कंटेंट क्रिएटर’ हैं. इंस्टाग्राम पर सागर को 8,90,000 फॉलोअर्स और एक्स पर 2,50,000 फॉलोअर्स है. इसके अलावा यूट्यूब पर 16 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं.

Elvish Yadav: मारपीट करके बुरे फंसे एल्विश यादव, गुरुग्राम पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola