Dilip Ghosh : दिलीप घोष का आईसी पर कटाक्ष,ममता की पुलिस मुझे ना दे कानून का ज्ञान

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

Dilip Ghosh : भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा, संदेशखाली में हजारों महिलाएं पीड़ित हैं, वहां जो महिलाएं सामने आईं लोगों को सिर्फ उनके बारे में पता चला.ऐसा नहीं है कि जिन्होंने सामने आकर अपनी बात नहीं की वे पीड़ित नहीं है

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा सीट से खड़े भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने गुरुवार को बर्दवान बड़नीलपुर इलाके में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि जो लोग दिलीप घोष को नहीं जानते है वे जान जायेंगे. दिलीप घोष ने आईसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता की पुलिस मुझे कानून का ज्ञान ना दे. जो थाना का आईसी बहुत उछल रहा है वह जान ले यदि अपने स्वभाव में परिवर्तन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बर्दवान थाना के आईसी के खिलाफ दिलीप घोष का फूटा गुस्सा

वे लोग ये न समझे की दिलीप घोष चला जायेगा. पांच वर्ष यही रहूंगा. दिलीप घोष ने कहा की मै बाजार में निकलूंगा या किसी से बात करुंगा तो उसके लिए मुझे पुलिस का परमिशन चाहिए . ये ममता बनर्जी का पुलिस मुझे कानून का ज्ञान दे रहे है. दिलीप घोष एमपी हुआ है, विधायक हुआ है वो मुझे कानून सीखा रहा है. दिलीप घोष आज बेलगाम होते हुए बर्दवान थाना आईसी के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया है.

संदेशखाली में हजारों महिलाएं पीड़ित

भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा, संदेशखाली में हजारों महिलाएं पीड़ित हैं, वहां जो महिलाएं सामने आईं लोगों को सिर्फ उनके बारे में पता चला.ऐसा नहीं है कि जिन्होंने सामने आकर अपनी बात नहीं की वे पीड़ित नहीं है लेकिन अब सभी जान गए हैं और इस बार सबका वोट भाजपा पर पड़ेगा. तृणमूल नेता शशि पांजा ने कहा, “कल शुभेंदु अधिकारी की बांकुड़ा में एक मीटिंग थी इसी दौरान ठीक उसी जगह पर तृणमूल कांग्रेस की भी मीटिंग थी. इस दौरान तृणमूल की महिला कार्यकर्ताओं ने कुछ नारेबाजी की और इससे प्रभावित होकर शुभेंदु अधिकारी ने जवाब में बेहत गंदे अल्फाज का इस्तेमाल किया जोकि महिला से जुड़ा था, इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola