207.95 मीटर तक पहुंचा यमुना का जलस्तर, 1978 का टूटा रिकॉर्ड, लबालब हुई यमुना से टेंशन में दिल्‍ली

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

यमुना उफान पर है. यमुना नदी का जल स्तर 207.95 मीटर से ऊपर पहुंच गया है. दिल्ली सरकार इस आफत से निपटने के लिए तमाम उपाय कर रही है. सरकार ने निकासी और बचाव कार्य के लिए 45 नावें, 17 बोट तैनात किए हैं. वहीं, प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की कुल 12 टीमें भी तैनात की गई हैं.

विज्ञापन

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना उफान पर है. यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. आलम यह है कि हालात कभी भी बेकाबू हो सकता है. दिल्ली के कई इलाके भाषण बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं. यमुना के जलस्तर को लेकर दिल्ली सरकार ने कहा है कि पुराने रेलवे ब्रिज पर रात 9 बजे यमुना नदी का जल स्तर 207.95 मीटर है. दिल्ली सरकार ने कहा कि रात 8 बजे हथिनी कुंड बैराज से 1,47,857 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 13 जुलाई को सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जल स्तर 207.99 मीटर होने की उम्मीद है.

राहत और बचाव की तैयारी
यमुना उफान पर है. दिल्ली सरकार इस आफत से निपटने के लिए तमाम उपाय कर रही है. सरकार ने निकासी और बचाव कार्य के लिए 45 नावें, 17 बोट तैनात किए है. वहीं, सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की कुल 12 टीमें भी तैनात की गई हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज शाम सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक की है. इसके अलावा केजरीवाल ने वास्तविक स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक पत्र भी लिखा है.

उफान पर यमुना, दिल्ली के मंत्रियों ने लिया राहत उपायों का जायजा
इधर, दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने राहत उपायों का जायजा लिया. सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने यमुना नदी का जलस्तर 207.83 मीटर पर पहुंचने के मद्देनजर राहत उपायों का जायजा लिया था. राहत एवं बचाव अभियानों की तैयारी का आकलन करने के लिए राजस्व मंत्री आतिशी ने मयूर विहार और मिलेनियम डिपो में बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया तथा प्रभावित लोगों से बातचीत की. सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यहां सिविल लाइंस इलाके में यमुना के विभिन्न हिस्सों का जायजा मोटर बोट से लिया. उन्होंने अधिकारियों को किसी आपात स्थिति के लिए निरंतर चौकस रहने का निर्देश दिया.

दिल्ली में यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
दिल्ली में बुधवार को यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड 207.95 मीटर पर पहुंच गया है. इससे पहले 1978 में नदी का जलस्तर 207.49 मीटर पहुंचने का रिकॉर्ड था. यमुना के जलस्तर में लगातार इजाफे के कारण नदी किनारे स्थित कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के आसपास के इलाकों में बने मकान और बाजारों में पानी घुसने के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है. बाढ़ जैसे हालात के मद्देनजर, दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में बुधवार को धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Himachal Flood: हिमाचल में तबाही की बारिश, अबतक 88 लोगों की मौत, 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola