Delhi-NCR में बार-बार क्यों आ रहा Earthquake
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Apr 2020 4:50 PM
दिल्ली और आसपास (Earthquake in Delhi) के इलाकों में सोमवार को भी भूकंप (Earthquake) के मामूली झटके महसूस किये गये. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) में पिछले 24 घंटों में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए.
नयी दिल्ली : दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को भी भूकंप के मामूली झटके महसूस किये गये. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले 24 घंटों में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार, दोपहर लगभग डेढ़ बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 मापी गयी. दोपहर एक बजकर 26 मिनट पर आये इस भूकंप का केन्द्र जमीन से पांच किमी की गहराई में स्थित था. उल्लेखनीय है कि रविवार को भी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 3.5 तीव्रता के मध्यम श्रेणी के भूकंप के झटके महसूस किये गये थे.
Also Read: तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लापता 58 लोगों सें 40 को पुलिस ने इस तरह से खोज निकाला
मालूम हो भारत में कई ऐसे जगहहैं जहां भूकंप आते रहते हैं. वर्ल्ड बैंक और यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट के एक अनुमान के मुताबिक 2050 तक भारत के लाखों लोग भूकंप और तूफान के कारण बेघर हो सकते हैं.
Also Read: पहले कोरोना और अब भूकंप से दहल रहा दिल्ली-एनसीआर, लगातार दूसरे दिन महसूस किये गये झटके
भूकंप को लेकर भारत को 4 स्तरों में बांटा गया है. जोन-2, जोन-3, जोन-4, जोन-5. जोन-5 ऐसा क्षेत्र है जहां भूकंप आने की आशंका सबसे ज्यादा है. वहीं जोन-2 ऐसा क्षेत्र है जहां भूकंप आने की आशंका सबसे कम होती है.
Also Read: MP : मंत्रालय पहुंचा कोरोना का कहर, राहत बचाव में लगे चार आईएएस और 60 अधिकारी संक्रमित
जोन-2: लो डैमेज रिस्क जोन है.
जोन-3: इस जोन को मध्यम क्षति वाला माना जाता है. इस जोन में अंडमान निकोबार, बेस्टर्न हिमालय के भाग शामिल हैं.
जोन-4 : इस जोन को सबसे ज्यादा नुकसान वाला इलाका कहा जाता है. इस जोन में दिल्ली, जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र के इलाके शामिल हैं.
जोन-5 : इस जोन में हिमालय का केंद्र, कश्मीर और कच्छ का रन शामिल हैं.
Also Read: Covid 19 : न्यूयॉर्क शहर में अकेले चीन और ब्रिटेन से अधिक कोरोना पॉजिटिव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










