ePaper

Covid 19 : न्यूयॉर्क शहर में अकेले चीन और ब्रिटेन से अधिक कोरोना पॉजिटिव

Updated at : 13 Apr 2020 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
Covid 19 : न्यूयॉर्क शहर में अकेले चीन और ब्रिटेन से अधिक कोरोना पॉजिटिव

Madrid: Enrique, a 92 year old man is taken out of his home by medics to a waiting ambulance after he showed signs of possible coronavirus symptoms with serious breathing problems in Madrid, Spain, Sunday, April 12, 2020. Spain will allow workers in industry and construction to return to work after a two-week shutdown of economic activities other than health care and the food industry. That lockdown has threatened to send the country into recession. AP/PTI(AP13-04-2020_000008B)

Covid 19 New York City in big threat Corona positive : अमेरिका में कोविड-19 वैश्विक महामारी के केंद्र न्यूयॉर्क शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर एक लाख से अधिक हो गए हैं और यह संख्या चीन और ब्रिटेन में संक्रमित लोगों की संख्या से भी ज्यादा है.

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : अमेरिका में कोविड-19 वैश्विक महामारी के केंद्र न्यूयॉर्क शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर एक लाख से अधिक हो गए हैं और यह संख्या चीन और ब्रिटेन में संक्रमित लोगों की संख्या से भी ज्यादा है.

न्यूयॉर्क शहर की सरकार के आंकड़ों के अनुसार रविवार को कम से कम 5,695 नए मामले सामने आने के बाद शहर में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,04,410 से अधिक हो गयी है और 27,676 लोग अस्पतालों में भर्ती है. शहर में कोरोना वायरस के कारण 6,898 लोगों की मौत हो चुकी है. न्यूयॉर्क शहर में कोरोना वायरस के मामले चीन और ब्रिटेन से भी अधिक हो गए हैं.

‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुमान के अनुसार ब्रिटेन में 85,208, चीन में 83,135 और ईरान में 71,686 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं. अमेरिका में कुल 5,57,300 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं और 22,000 से अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामलों की संख्या 18 लाख से अधिक हो गई है और 1,14,185 लोगों की मौत हो चुकी है. न्यूयॉर्क राज्य में 1,89,000 मामले सामने आए हैं और 9,385 लोगों की मौत हो चुकी है.

न्यूयॉर्क शहर के मेयर बिल डी ब्लासियो ने कहा, ‘‘हम जिस शत्रु से लड़ रहे हैं, हमने कभी उसे कम नहीं आंका. कोरोना वायरस खतरनाक है और उसने हमारे सामने ऐसी चुनौतियां पेश की हैं जिनसे आज से पहले हमारा सामना नहीं हुआ.” न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 758 लोग इस वायरस के कारण मारे गए हैं.

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola